इस हफ्ते जाम से जूझेगी दिल्ली, इन सड़कों पर जानें से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई सड़कों से बचने की सलाह दी गई है। 22 जनवरी (फुल ड्रेस रिहर्सल) और 25 जनवरी को कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

इस हफ्ते जाम से जूझेगी दिल्ली, इन सड़कों पर जानें से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली में वाहन चालकों के लिए कुछ दिन मुश्किल भरे होंगे। इस हफ्ते दिग्गज नेताओं के चुनावी रैली-रोड शो, 26 जनवरी परेड के चलते मार्गों पर लगे प्रतिबंध और ऑटो एक्सपो जैसे आयोजनों के कारण भीषण जाम लगने के आसार हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई सड़कों से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि 25 जनवरी को छत्रसाल स्टेडियम के आसपास कुछ भीड़भाड़ हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे 22 जनवरी (फुल ड्रेस रिहर्सल) और 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक निम्नलिखित सड़कों से बचें और वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं।

वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह

जारी बयान में कहा गया है कि मॉडल टाउन स्थित छत्रशाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए रिहर्सल बुधवार को होगी। इसके चलते आगामी बुधवार एवं 25 जनवरी को मॉडल टाउन के आसपास दोपहर 1 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

22 जनवरी और 25 जनवरी को बड़ा असर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह के चलते मॉडल टाउन में छत्रसाल स्टेडियम पर 25 जनवरी को लगभग 250 बसें और लगभग 1000 हल्के वाहन आने की उम्मीद है। इससे छत्रसाल स्टेडियम के आसपास भीड़भाड़ हो सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 22 जनवरी और 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक उक्त सड़कों से बचें।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

1- आईपी कॉलेज से आजादपुर चौक तक इनर रिंग रोड

2- शक्ति नगर से आजादपुर चौक तक जीटीके रोड

3- छत्रसाल स्टेडियम रोड, गुजरावाला टाउन

4- बुराड़ी चौक से विजय नगर टी-पॉइंट वाया कैंप चौक

कल भी कई सड़कें रहेंगी प्रभावित

यही नहीं मंगलवार को विजय चौक से इंडिया गेट तक परेड की रिहर्सल होगी। यह रिहर्सल दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी, लेकिन इसका असर नई दिल्ली से लेकर दक्षिण, पूर्वी एवं मध्य जिला तक देखने को मिलेगा। आगमी गुरुवार को भी फुल ड्रेस रिहर्सल होगी और उस दिन झांकियां लाल किले तक जाएंगी।

अगले एक हफ्ते तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड होगी और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित होगा। अधिकारियों का मानना है कि इसकी वजह से नई दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग एवं सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ऑटो एक्सपो भी बुधवार तक

इसके अलावा प्रगति मैदान में चल रहा ऑटो एक्सपो भी बुधवार तक चलेगा। इससे प्रगति मैदान के आसपास जाम की समस्या देखने को मिल रही है। इसका असर मथुरा रोड, भैरों रोड, आईटीओ, विकास मार्ग, एनएच-24 और सराय काले खां तक अगले दो दिन देखने को मिलेगा। उधर द्वारका स्थित यशोभूमि में भी ऑटो एक्सपो चल रहा है और इसकी वजह से द्वारका एवं दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर यातायात का दबाव अधिक देखने को मिलेगा।

दिल्ली में रैलियों का भी असर

राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज होने की वजह से नेताओं द्वारा रोजाना जनसभाएं एवं रोड शो आयोजित हो रहे हैं। नेताओं द्वारा विभिन्न इलाकों में पदयात्राएं भी निकाली जा रही हैं। इसकी वजह से दिल्ली के अंदरुनी सड़कों में भी वाहन चालक जाम में फंस रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि आगामी 31 जनवरी तक इन आयोजनों के चलते अंदरुनी सड़कों पर जाम की समस्या बनी रह सकती है।

जाम से जूझते रहे वाहन चालक

राजधानी में सोमवार को भी वाहन चालक दिनभर जाम से जूझते रहे। नई दिल्ली में परेड रिहर्सल के चलते दोपहर एक बजे तक इंडिया गेट के आसपास के रास्तों को यातायात के लिए बंद किया गया था। इस दौरान वाहन चालकों को नई दिल्ली पहुंचने के लिए कई किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इससे वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का काफी दबाव बढ़ गया। इसकी वजह से पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में जगह-जगह जाम लगा रहा।

(हिन्दुस्तान संवाददाता का इनपुट भी शामिल)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।