‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोमवार को संसद चलो मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाजइजरी जारी है। पुलिस ने संसद भरिसर और इसके आसपास के इलाकों में कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं। पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर चलने से बचने की सला दी है।

20 जुलाई के लिए दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी

सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर से संसद भवन तक मार्च प्रस्तावित है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एजवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी में दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर के आसपास भारी ट्रैफिक पाबंदियां लगा दी हैं। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने इस रूट पर यात्रा करने वालों को इन रास्तों से बचने की सलाह दी है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

किन रास्तों पर रहेगा असर

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, सोमवार को दिल्ली के रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग, रकाबगंज गुरुद्वारा रोड पर मार्च का असर दिखेगा। इस दौरान इन रास्तों से बचने की सला दी गई है।

इन रास्तों से भी बचने की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सलाह दी है कि मेन जंक्शन और गोल चक्करों से बचकर यात्रा करें। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन गोल चक्कर, सुनहरी मस्जिद गोल चक्कर, पटेल चौक गोल चक्कर, बूटा सिंह गोल चक्कर, प्राइम चौक गोल चक्कर, जीआरजी गोल चक्कर और जलेी चौक गोल चक्कर पर भी ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

ये हैं वैकल्पिक रास्ते

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ रास्तों से बचने की सलाह देते हुए कुछ वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया है। एडवाइजरी में यात्रियों को जनपथ, मानसिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना आजाद रोड, कमाल अतातुर्क रोड, पंचशील मार्ग, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस में आउटर सर्किल, बाबा खड़ग सिंह मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के चलो संसद मार्च को देखते हुए यात्रियों को धैर्य रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और मुख्य चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सहयोग करने का अनुरोध भी किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है। बैरिकेडिंग के साथ कई सड़कों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि संसद सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।