दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, आत्महत्या की क्या वजह?

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, रजनीश पांडेय
Follow us on Google News
share

Delhi Police SI shot himself: दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Delhi Police

Delhi Police SI shot himself: दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपनी सरकारी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे थाने में हड़कंप मच गया।

2019 बैच के थे एसआई

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वर्ष 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोमेश मीणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां सब-इंस्पेक्टर गंभीर हालत में मिले।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आत्महत्या की क्या वजह?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच टीम सब-इंस्पेक्टर के निजी और पेशेवर जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

खबर अपडेट हो रही है..

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली