delhi police siezed 78 kg canabis worth rs 39 lakhs तस्करों पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, दिल्ली में पकड़ा गया 78KG गांजा; लाखों में है कीमत, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi police siezed 78 kg canabis worth rs 39 lakhs

तस्करों पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, दिल्ली में पकड़ा गया 78KG गांजा; लाखों में है कीमत

  • दिल्ली में पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों कई सालों से तस्करी का काम कर रहे हैं।

Mohammad Azam पीटीआईSun, 29 Dec 2024 02:30 PM
share Share
Follow Us on
तस्करों पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, दिल्ली में पकड़ा गया 78KG गांजा; लाखों में है कीमत

दिल्ली पुलिस ने तस्करों पर बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने दिल्ली से 78 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस द्वारा जब्त किए गए गांजे की कीमत 39.25 लाख है। पुलिस ने बताया कि तस्करों का नए साल पर बड़ा प्लान था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर पिछले कई सालों से तस्करी का काम कर रहे हैं। ये दोनों ही तस्कर आंध्र प्रदेश से ड्रग्स मंगवाते हैं और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में इसे सप्लाई करते हैं।

क्या था प्लान

भारी मात्रा में गांजा पकड़े जाने के बाद जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करों ने दिल्ली में बड़ी खेप मंगवाई थी। इस दौरान तस्करों का दिल्ली में गांजा सप्लाई का बड़ा प्लान था। नए साल के मौके पर गांजे की खपत बढ़ जाती है, जिसे पूरा करने के लिए तस्करों ने इतनी बड़ी खेप मंगवाई थी। हालांकि, दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में गांजे की सप्लाई पहुंच पाती इससे पहसे भी पुसिस ने तस्करों को गांजे के साथ पकड़ लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि द्वारका के सेक्टर-23 में भारी मात्रा में गांजा की सप्लाई होने वाली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम सक्रिय हो गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद अकमल और रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही तस्कर दिल्ली में बड़ी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा मंगवाते हैं और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते हैं। पुलिस ने बताया कि अकमल पिछले कई सालों से गांजा और ड्रग्स की तस्करी कर रहा है।