दिल्ली में पकड़ी गई 50 करोड़ की हेरोइन, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हेरोइन के सप्लाई गैंग का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए की हेरोइन भी जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

50 करोड़ की हेरोइन जब्त
दिल्ली में 50 करोड़ की हेरोइन जब्त

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय हेरोइन के सप्लाई गैंग का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 50 करोड़ रुपए की हेरोइन भी जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के रोहिणी इलाके की टीम ने एक ऑपरेशन चलाया और दिल्ली में एक ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के रोहतक निवासी 58 वर्षीय लक्ष्मण हुड्डा, दिल्ली के रघुबीर नगर निवासी 51 वर्षीय अनिल उर्फ भोला, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 35 वर्षीय बबलू और बरेली का ही रुकसार अली उर्फ राजू शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को बेगमपुर इलाके में मादक पदार्थों की आवाजाही की सूचना के आधार पर सेक्टर-32 में एक कार को रोका गया और लक्ष्मण हुड्डा को पकड़ा गया। उसकी कार से 300 ग्राम हेरोइन और तीन लाख रुपये नकद बरामद हुए।

17 सितंबर को गिरफ्तार हुआ था भोला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को अनिल उर्फ भोला को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया गया और उसकी कार से 501 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।पुलिस के मुताबिक, वह पहले 12 मामलों में शामिल रहा है और भलस्वा डेयरी थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। बाद में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

4 अक्टूबर को फिर छापा

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच और तकनीकी निगरानी के आधार पर चार अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सीता कॉलोनी में हेरोइन बनाने की इकाई पर छापा मारा गया, जहां बबलू को पकड़ा गया और 6.275 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान 2.504 किलोग्राम सोडियम, 787 ग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड, एक टब, गैस सिलेंडर, मिक्सर ग्राइंडर, बर्तन, पॉलीथीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, लकड़ी की टोकरी और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बबलू से मिली जानकारी के आधार पर विनिर्माण इकाई के मुख्य आपूर्तिकर्ता और मालिक रुकसार अली उर्फ राजू को बरेली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश तक फैले अंतरराज्यीय हेरोइन आपूर्ति और विनिर्माण नेटवर्क का पता चला है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में पकड़ी गई 50 करोड़ की हेरोइन, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार