Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police safe city project ai cameras distress detection surveillance
दिल्ली बनेगी सबसे सुरक्षित, 10 हजार AI कैमरे करेंगे निगरानी, संकट में खुद मिलेगी मदद

दिल्ली बनेगी सबसे सुरक्षित, 10 हजार AI कैमरे करेंगे निगरानी, संकट में खुद मिलेगी मदद

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस का 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' 2026 में लॉन्च होगा, जिसके तहत 10,000 एआई कैमरों के जरिए संकट की स्थिति में बिना कॉल किए कंट्रोल रूम को ऑटोमैटिक अलर्ट और रीयल-टाइम सुरक्षा सहायता मिलेगी।

Dec 25, 2025 01:58 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस का महत्वाकांक्षी 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' जल्द ही पूरा होने वाला है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 10,000 एआई वाले कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे न केवल निगरानी करेंगे, बल्कि संकट की स्थिति को खुद पहचानकर पुलिस कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। कोई PCR कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब शुरू होगा ये प्रोजेक्ट?

यह प्रोजेक्ट 2018 में शुरू हुआ था। कई बार डेडलाइन आगे बढ़ी, लेकिन अब इसे 2026 में लॉन्च करने की योजना है। कैमरों का इंस्टॉलेशन लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल सभी डेटाबेस को जोड़ने और रीयल-टाइम टेस्टिंग का काम चल रहा है।

AI कैसे काम करेगा?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये कैमरे फेस रिकग्निशन और डिस्ट्रेस डिटेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस हैं। अगर कोई व्यक्ति संकट में है, तो उसके चेहरे के भाव, इशारे या आवाज से सिस्टम खतरा समझ लेगा। तुरंत अलर्ट C4i सेंटर (कमांड, कंट्रोल, कम्युनिकेशन, कंप्यूटिंग एंड इंटेलिजेंस) में पहुंच जाएगा। पुलिस तुरंत कार्रवाई कर सकेगी। सिस्टम में NCRB के क्राइम रिकॉर्ड, क्रिमिनल डोसियर, वाहन डेटाबेस और ZIPNET जैसे 32 डेटा सेट जोड़े जा रहे हैं। इससे अपराधियों को ट्रैक करना आसान होगा।

AI camera

पुलिस को मिलेगी नई ताकत

प्रोजेक्ट में 88 प्रखर वैन शामिल हैं। ये वैन बॉडी-वॉर्न कैमरे, व्हीकल कैमरे, GPS और कम्युनिकेशन डिवाइस से सुसज्जित हैं। दो मोबाइल कमांड व्हीकल भी तैनात किए जाएंगे। ये बड़े संकट या इवेंट में कंट्रोल रूम की तरह काम करेंगे।

केंद्र सरकार के निर्भया फंड से करीब 800 करोड़ रुपये की यह योजना चल रही है। तीन टेक्नोलॉजी कंपनियों को टेंडर मिल चुके हैं। पुलिस हेडक्वार्टर्स में विशेष टीम काम कर रही है। डीसीपी और जॉइंट सीपी रैंक के अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। कैमरों की शुरुआत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों से हुई थी। अब पूरे शहर में फैल चुकी है।

ट्रैफिक भी होगा स्मार्ट

सेफ सिटी के साथ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) भी जल्द शुरू होगा। प्रमुख चौराहों पर 500 ANPR कैमरे लगेंगे। ये नंबर प्लेट पढ़कर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे। जाम की स्थिति रीयल-टाइम में सुधरेगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।