Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police modernization 35 crore anti terrorism ied bomb squad increased
आतंक और अटैक के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी, करोड़ों रुपये से हाई टेक होगा बम स्क्वॉड

आतंक और अटैक के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी तैयारी, करोड़ों रुपये से हाई टेक होगा बम स्क्वॉड

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद और आईईडी हमलों से निपटने के लिए 35 करोड़ से अधिक का सबसे बड़ा आधुनिकीकरण अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 46 नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर जैसे हाई-टेक उपकरणों की खरीद की जा रही है।

Nov 18, 2025 10:48 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने आतंकवाद और IED हमलों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आधुनिकीकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए 35 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। नए उपकरण खरीदे जा रहे हैं, बम स्क्वॉड की संख्या बढ़ाई गई है और लगातार ट्रेनिंग चल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाई-टेक उपकरणों की बंपर खरीद

दिल्ली पुलिस ने कई आधुनिक उपकरणों के लिए ऑर्डर दे दिए हैं। इसमें 14.2 करोड़ रुपये के 46 नॉन-लीनियर जंक्शन डिटेक्टर, 6 करोड़ रुपये के 26 फाइबर ऑप्टिक स्कोप, 5.3 करोड़ रुपये के 44 बम ब्लैंकेट, 24 टैक्टिकल बैलिस्टिक शील्ड, 28 इलेक्ट्रॉनिक स्टेथोस्कोप, 24 नाइट विजन मोनोकुलर और 9 IED कंटेनमेंट वेसल भी शामिल हैं। इनके अलावा टेलिस्कोपिक मैनिपुलेटर, डीप सर्च मेटल डिटेक्टर और M-Ion वाष्प डिटेक्टर भी खरीदे गए हैं, जो हवा में मौजूद विस्फोटक कणों का पता लगा सकते हैं।

बम स्क्वॉड की संख्या 60% बढ़ी

पहले दिल्ली में केवल 5 बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई है। कुल 18 बॉम्ब डिटेक्शन टीम्स और 8 डिस्पोजल स्क्वॉड अब शहर के करीब दो दर्जन स्थानों पर तैनात हैं। इससे किसी भी जगह पर तुरंत पहुंचना आसान हो गया है।

आर्मी के पूर्व कमांडो अब दिल्ली पुलिस में

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब MARCOS, पैरा कमांडो और इन्फैंट्री के पूर्व सैनिकों को बम स्क्वॉड में शामिल किया जा रहा है। इनके युद्धक्षेत्र के अनुभव से शहर में IED से निपटने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है।

NSG के साथ लगातार विशेष ट्रेनिंग

इस साल दिल्ली पुलिस के जवान NSG के साथ लगातार ट्रेनिंग ले रहे हैं। नवंबर में 6 जवान मानेसर में ‘विस्फोट कवच’ अभ्यास में शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 150 जवानों को अनएक्सप्लोडेड बम हैंडल करने की ट्रेनिंग दी गई। 86 जवानों ने 15 दिन का IED अवेयरनेस कोर्स पूरा किया। वहीं 75 जवानों को एडवांस्ड सिक्योरिटी चेक की ट्रेनिंग मिली।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।