ग्रेटर नोएडा में पुलिस जवान की गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, पार्टी के बीच पत्नी का फोन आने पर कांड

Feb 06, 2026 05:11 pm ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी मे देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान की पत्नी और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस जवान की गर्लफ्रेंड ने खुद को मारी गोली, पार्टी के बीच पत्नी का फोन आने पर कांड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल से गर्लफ्रेंड ने खुद को गोली मार दी। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी मे देर रात पार्टी के दौरान दिल्ली पुलिस के जवान और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान युवती ने खुद को गोली मार ली आनन फानन में गंभीर हालत में युक्ति को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देर रात का है। एसीपी बिसरख ने बताया कि देर रात राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई समिति के लोग जब पास पहुंचे तो देखा एक युवती जो की खून से लथपथ पड़ी थी, जिसको आनन-फानन में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, युवती फिलहाल वेंटिलेटर पर है। लड़की की पहचान 25 साल की प्रिया के रूप में हुई है जबकि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है उसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है।

पत्नी से चल रहा तलाक का केस, पार्टी के बीच आ गया फोन

आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है इसका अपनी पत्नी से तलाक का विवाद चल रहा था। वह पिछले 5 सालों से युवती के साथ रिलेशनशिप में था। पिछले पांच महीने से यह दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में ही रह रहे थे। कल आशीष के कुछ दोस्त घर आए और पार्टी करने लगे इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आ गया। फोन प्रिया ने रिसीव कर लिया इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई और गुस्से में आकर उसने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार दी।

हिरासत में लिया गया दिल्ली पुलिस का जवान

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोसायटी के फ्लैट को सील कर दिया है फॉरेन्सिक टीम मौके पर जांच कर रही है युवक को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। इन दोनों के बीच क्या विवाद हुआ था इसको लेकर भी गहनता से जांच की जा रही है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।