Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police issued notice to karnatak deputy chief minister dk shivkumar in antional hearld case
डीके शिवकुमार को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है मामला

डीके शिवकुमार को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, नेशनल हेराल्ड से जुड़ा है मामला

संक्षेप:

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली पुलिस ने डीके शिवकुमार को नोटिस भेजा है। नोटिस में डीके शिवकुमार से राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लेकर केस की जानकारी मांगी गई है।

Dec 06, 2025 10:39 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share Share
Follow Us on

नेशनल हेराल्ड केस में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके लिए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन का व्योरा मांगा है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफिस विंग (EOW) की तरफ से जारी नोटिस में लिखा है कि डीके शिवकुमार के पास राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ रजिस्टर्ड नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ी जानकारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने डीके को 29 नवंबर को ही नोटिस भेजा था। इस नोटिस में ईओडब्ल्यू ने डीके से उनके बैकग्राउंड, कांग्रेस पार्टी से उनके संबंध और उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों द्वारा यंग इंडियन को कथित तौर ट्रांसफर किए गए फंड्स की भी जानकारी मांगी गई है।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई नोटिस में कहा गया है कि आपको यह बताया जा ता है कि ईओडब्ल्यू, दिल्ली पुलिस नेशनल हेराल्ड केस की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आपके पास इस केस के बारे में जरूरी जानकारी है। इस मामले में सभी जानकारी देने के लिए यह नोटिस दिया गया है।

इस मामले में कर्नाटक के डिप्टी सीएम के करीबियों का मानना है कि डीके को बीजेपी की बात ना मानने के कारण टार्गेट किया जा रहा है। उनका मानना है कि कांग्रेस की तरफ से मुसीबतें झेलने वालें नेताओं में से डीके एक हैं, इसलिए भी उनका टार्गेट किया जा रहा है। डीके के करीबियों का मानना है कि वो कांग्रेस नेताओं में सबसे ज्यादा परेशान किए गए नेता हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें तोड़ने में कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी।

ईओडब्ल्यू ने डीके से बैंक ट्रांसफर का मकसद, इन फंड्स का सोर्स क्या था और उनके और यंग इंडियन या एआईसीसी के अधिकारियों के बीच किसी भई बताचीत की डिटेल्स देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा ईओडब्ल्यू ने डीके से पूछा है कि क्या ये पेमेंट्स किसी के कहने पर किए गए थे, और क्या उन्हें फंड के इस्तेमाल के बारे में पता था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।