दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत

हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के नजफगढ़ में स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल ने दो युवकों को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। घर के बाहर शोर के कारण विवाद के बाद पुलिसकर्मी ने सीने में गोली उतार दी।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने किया मर्डर, 2 लड़कों के सीने में मारी गोली; एक की मौत

दिल्ली के नजफगढ़ के रावता गांव में शनिवार देर रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो युवकों को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गोली मार दी। घटना में बाइक सवार 21 साल के डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद का कारण आरोपी के घर के बाहर शोर-शराबा करना बताया जा रहा है। जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दक्षिणी रेंज में तैनात बताया जा रहा है।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में गए थे दोनों

पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि 21 साल का पांडव कुमार परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहता था। उसका दोस्त कृष्ण भी परिवार के साथ पास में ही रहता है। दोनों मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। पांडव कुमार ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, जाफरपुर कलां में रहने वाले रूपेश कुमार के दो साल के बेटे की जन्मदिन पार्टी शनिवार रात थी। इसमें पांडव और कृष्णा समेत 20 लोग शामिल हुए थे। केक कटने के बाद लोग घर लौटने लगे।

शोर करने से रोका और सीने में उतार दी गोली

देर रात सात लोग सड़क पर कैब का इंतजार कर रहे थे। वहीं, पांडव अपने दोस्तों के साथ बाइक से जाने की तैयारी में था। कैब का इंतजार कर रहे लोगों को सड़क पर खड़ा देखकर सामने वाले घर में रहने वाला नीरज वहां पहुंचा और शोर मचाने व देर रात वहां खड़े होने को लेकर विरोध जताया। इसी दौरान नीरज ने पिस्तौल निकाली और पांडव के सीने पर गोली चला दी। वह नशे में बताया जा रहा है।

गोली पांडव के सीने को चीरते हुए उसके पीछे बाइक पर बैठे कृष्ण के पेट में जा लगी। फायरिंग के बाद आरोपी नीरज मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पांडव को मृत घोषित कर दिया।

स्पेशल सेल में है आरोपी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नीरज दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती स्पेशल सेल की दक्षिणी रेंज में है। वह पिछले 15 साल से रावता गांव में अकेला रहता है। वह मूलत: गांव बहू अकबरपुर, महम, रोहतक, हरियाणा का रहने वाला है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।