Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police gangster ankit encounter jahangirpur rohit godra gang
सुबह-सुबह दिल्ली में ठांय-ठांय, एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग का शूटर पकड़ा

सुबह-सुबह दिल्ली में ठांय-ठांय, एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग का शूटर पकड़ा

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जहांगीरपुरी में एक मुठभेड़ के बाद रोहित गोदारा गैंग के कुख्यात शूटर अंकित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पैर में गोली लगी है। अंकित एक बड़े अपराध की साजिश रच रहा था।

Sep 11, 2025 11:35 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह जहांगीरपुरी इलाके से एक खूंखार गैंगस्टर को धर दबोचा। रोहित गोदारा गैंग का कुख्यात शूटर अंकित, जो एक बड़े अपराध की साजिश रच रहा था, पुलिस की सटीक कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल भेजा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि अंकित जहांगीरपुरी में अपने एक साथी से मिलने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी। जैसे ही अंकित मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। लेकिन अंकित ने बचने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें अंकित के पैर में गोली लगी।

कौन है अंकित और रोहित गोदारा गैंग?

अंकित, रोहित गोदारा गैंग का एक अहम सदस्य है, जो लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। यह गैंग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में उगाही, हत्या और फिरौती जैसे संगीन अपराधों के लिए कुख्यात है। सूत्रों के मुताबिक, अंकित को एक कारोबारी को डराने और उगाही के लिए गोलीबारी करने का आदेश मिला था। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है।

मुठभेड़ के बाद अंकित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी योजनाओं का पता लगाया जा सके।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।