कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, राहुल-प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR
कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली इलाके में चुनाव आयोग (ईसी) के खिलाफ हुए कांग्रेस और इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट, धक्का-मुक्की, बदसलूकी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई बुधवार को जंतर-मंतर की तरफ मार्च करने के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद की गई है।

ड्यूटी में बाधा और बदसलूकी का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज खंगालने के बाद यह पाया गया कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी काम में बाधा डाली, जिसके बाद कानूनी प्रावधानों के तहत यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दावा किया है कि इस घटनाक्रम में सुरक्षाकर्मियों को चोटें भी आई हैं।

'

आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति घुसने पर भी केस दर्ज

इससे पहले, मंगलवार को भी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए मार्च के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में जबरन घुसने और धरना देने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस का कहना है कि नई दिल्ली जिले में धारा 163 (BNSS) लागू होने के बावजूद बिना अनुमति के यह मार्च निकाला जा रहा था।

नेताओं को हिरासत में लिया गया था

बुधवार को हुए इस भारी ड्रामे और टकराव के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित करीब 90 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था, जिन्हें देर रात करीब 8 बजे रिहा किया गया। राहुल गांधी को बाराखंबा रोड पुलिस स्टेशन और प्रियंका गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकांग्रेस के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस का ऐक्शन, राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR