IRS अधिकारी की बेटी से रेप व मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट, 973 पेज में बताई आरोपी की करतूत

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली को हिलाकर रख देने वाले रेप, हत्या व लूट के मामले में पुलिस ने 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह वारदात करीब तीन महीने पहले अमर कॉलोनी में रहने वाली और UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ हुई थी।

Delhi Police file 973-page chargesheet in IRS officer's daughter's rape, murder case

दिल्ली की अमर कॉलोनी में लगभग तीन महीने पहले हुए हाई प्रोफाइल रेप केस के सिलसिले में पुलिस ने 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पूरे शहर को झकझोर कर रख देने वाली इस वारदात के दौरान UPSC की तैयारी कर रही युवती के साथ रेप, हत्या व लूट को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल को ईस्ट ऑफ कैलाश के कैलाश हिल्स इलाके में हुई थी। पीड़ित युवती की पहचान इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) अधिकारी की बेटी के रूप में हुई थी, जो कि UPSC की तैयारी कर रही थी। आरोपी युवक ने घर में घुसकर ना केवल उसके रेप किया था बल्कि उसकी हत्या करने के बाद लूटपाट भी की थी।

पुलिस ने बताया कि इस वारदात को 23 साल के राहुल कुमार मीणा ने अंजाम दिया था। CCTV फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी और कई पुलिस टीमों की लगातार कोशिशों के बाद उसी दिन उसे दबोच लिया गया था। साथ ही पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही लूटा गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया था। जांच और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने 16 जुलाई को सक्षम अदालत में 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होनी है।

इतनी गहन जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

आरोपी के धरपकड़ की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी की तलाश के लिए जांचकर्ताओं ने CCTV फुटेज, DNA प्रोफाइलिंग, फिंगरप्रिंट जांच और अन्य फोरेंसिक सबूतों का सहारा लिया। इस दौरान घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद लोधी कॉलोनी स्थित सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) और रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से एक्सपर्ट टीमों को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई गई, इसके अलावा आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने के लिए जांचकर्ताओं ने अपराध से पहले और बाद में 100 से ज्यादा CCTV कैमरों के फुटेज का भी विश्लेषण भी किया था।

सैकड़ों लोगों से पूछताछ कर आरोपी का सुराग ढूंढा

पुलिस ने बताया कि आरोपी को दबोचने और उसे उसके किए की सजा दिलाने के लिए साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में कई टीमें बनाई गई थीं। टीमों ने बड़े पैमाने पर इलाके में पूछताछ की और पड़ोसियों, सिक्योरिटी गार्ड, घरेलू कामगारों, मजदूरों, ड्राइवरों, सफाईकर्मियों, ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों और इलाके में मौजूद दूसरे लोगों से सवाल-जवाब किए। पुलिस टीमों को सुरागों की पुष्टि करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भी भेजा गया।

अपराध का रिक्रिएशन किया, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी कराई

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांचकर्ताओं ने CFSL एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में घटनास्थल पर अपराध को फिर से दोहराया (रिक्रिएशन)। इस दौरान आरोपी के घर में घुसने, घूमने-फिरने और बाहर निकलने की सिलसिलेवार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। चाल-ढाल के पैटर्न के विश्लेषण के लिए CCTV फुटेज और रिक्रिएशन वीडियो की भी जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि CFSL एक्सपर्ट्स ने आरोपी का 'बिहेवियरल एनालिसिस इंटरव्यू' और 'लेयर्ड वॉयस एनालिसिस' (LVA) किया। घटनास्थल से मिले फिंगरप्रिंट और हथेली के निशान आरोपी के निशानों से मेल खाते पाए गए।

तकनीकी जांच के भी सकारात्मक नतीजे मिले, फंस गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि CFSL के फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी डिवीजनों द्वारा सबूतों की फोरेंसिक जांच के भी सकारात्मक नतीजे मिले। साथ ही, DNA प्रोफाइलिंग में आरोपी का DNA जांच के दौरान इकट्ठा किए गए बायोलॉजिकल सबूतों से पूरी तरह मेल खा गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 183 के तहत बयान दर्ज किए गए और अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 82 गवाहों का जिक्र किया है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsUPSC एस्पिरेंट से रेप व मर्डर केस में पुलिस की चार्जशीट, 973 पेज में बताई करतूत