दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल की रिपोर्ट, आईएचएफएल को समीर गेहलोत से जोड़ने का नहीं कोई लिंक

एएनआई, दिल्ली
Follow us on Google News
share

अब तक की जांच में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (IHFL), जिसे अब सम्मान कैपिटल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, से दिए गए कर्ज और कंपनी के पूर्व प्रमोटर समीर गेहलोत से जुड़ी संस्थाओं में किए गए निवेश के बीच कोई सीधा वित्तीय संबंध नहीं मिला है।

दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू की रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी स्टेटस रिपोर्ट में कहा है कि अब तक की जांच में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (IHFL), जिसे अब सम्मान कैपिटल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, से दिए गए कर्ज और कंपनी के पूर्व प्रमोटर समीर गेहलोत से जुड़ी संस्थाओं में किए गए निवेश के बीच कोई सीधा वित्तीय संबंध नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला डीएलएफ, कॉर्डिया और वाटिका समूहों से जुड़े आरोपों की जांच से संबंधित है। ईओडब्ल्यू ने यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में दाखिल की है। रिपोर्ट अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह की ओर से पेश की गई।

2025 में दर्ज हुई थी FIR

मामले में 15 दिसंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप था कि कुछ कॉरपोरेट समूहों ने IHFL से लिए गए कर्ज की रकम का एक हिस्सा उन उद्देश्यों से अलग इस्तेमाल किया, जिनके लिए कर्ज मंजूर किया गया था। जांच में यह भी आरोप देखा गया कि रकम का इस्तेमाल गेहलोत के लाभकारी स्वामित्व या नियंत्रण वाली संस्थाओं में निवेश के लिए किया गया।

क्या बोला ईओडब्ल्यू

इस मामले की जानकारी देते हुए ईओडब्ल्यू ने बताया कि जांच के दौरान समान कैपिटल, सेबी, एमसीए और नेशनल हाउसिंग बैंक से मिले लोन रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट, फंड फ्लो, भुगतान और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। डीएलएफ मामले में 67 लोन खातों में कुल 2,212.65 करोड़ रुपये मंजूर और वितरित किए गए थे। इनसे 2,731.58 करोड़ रुपये की सकल वसूली हुई और सभी खाते बंद हो चुके हैं। जांच में 66 करोड़ रुपये के उस निवेश को भी देखा गया, जो डीएलएफ समूह की कंपनियों से ईएमयू में किया गया था। ईओडब्ल्यू के अनुसार यह निवेश 2014-15 में हुआ, जबकि संबंधित आईएचएफएल लोन करीब 17 महीने बाद लिया गया था। उपलब्ध रिकॉर्ड में लोन की रकम को गेहलोत से जुड़ी संस्थाओं तक पहुंचने का कोई वित्तीय ट्रेल नहीं मिला।

वाटिका समूह के मामले में 113 लोन खातों में 2,832.21 करोड़ रुपये मंजूर और वितरित किए गए थे। सकल वसूली 4,291.36 करोड़ रुपये रही और सभी खाते बंद हो चुके हैं। ईओडब्ल्यू ने अग्नेस डेवलपर्स द्वारा गेहलोत से जुड़ी कंपनियों में किए गए 200 करोड़ रुपये के निवेश की भी जांच की। रिपोर्ट के मुताबिक निवेश 2014 में हुआ था, जबकि संबंधित आईएचएफएल लोन 2016 में लिया गया। दो साल से अधिक के इस अंतर और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर एजेंसी को लोन की रकम और निवेश के बीच कोई वित्तीय कड़ी नहीं मिली।

अमेरीकॉर्प समूह से जुड़े चार लोन खातों में 154.50 करोड़ रुपये मंजूर और वितरित किए गए थे। इनसे 166.28 करोड़ रुपये की सकल वसूली हुई और खाते बंद हो चुके हैं। एजेंसी ने इंडियाबुल्स समूह की कंपनियों के शेयरों में निवेश तथा बाद में गेहलोत से जुड़ी संस्थाओं में निवेश से संबंधित आरोपों की भी जांच की।

रिपोर्ट में एनडी कपूर एंड कंपनी की ओर से जारी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमाणपत्र का भी उल्लेख है। इसके अनुसार पांचों कॉरपोरेट समूहों के कुल 197 लोन खातों में 8,267.86 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए गए और 11,073.77 करोड़ रुपये की सकल वसूली हुई। सभी 197 खाते बंद बताए गए हैं। हालांकि, ईओडब्ल्यू की यह रिपोर्ट जांच एजेंसी के अब तक के निष्कर्षों को दर्शाती है। इसे सुप्रीम कोर्ट का अंतिम न्यायिक निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट,आईएचएफएल को गेहलोत से जोड़ने का लिंक नहीं