दिल्ली में डिलीवरी बॉय की हत्या करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शोर मचाने पर चलाई थी गोली
दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में मामूली विवाद के बाद डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल नीरज को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में मामूली विवाद के बाद डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या करने वाले दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल नीरज को पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी द्वारका जिला पुलिस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद जाफरपुर इलाके में ही छिपा रहा और अगले दिन रोहतक चला गया। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। आरोपी नीरज ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पार्टी उसके घर के पीछे ही हो रही थी। पार्टी से लौट रहे लोग काफी शोर कर रहे थे, जिससे उसे परेशानी हो रही थी। उसने बाहर आकर उन्हें चुप कराने के लिए कोशिश की। लेकिन वहां खड़े लोग चुप रहने बदले बहस करने लगे।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर नीरज ने अपनी पिस्तौल निकाल ली। आरोप है कि नीरज ने बेहद नजदीक से बाइक पर बैठे पांडव को गोली मार दी। गोली पांडव के सीने को चीरते हुए पीछे बैठे कृष्णा के पेट में जा लगी। पांडव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वह होश में नहीं आया है।
शाम को शव सौंपा रात में अंतिम संस्कार
पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक पांडव के परिजनों को उसका शव सौंप दिया। जिसके बाद देर रात पांडव का अंतिम संस्कार करवाया गया। पांडव अपने परिवार के साथ बिंदापुर इलाके में रहता था और वह मूलत: बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला था।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

