दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला शव, जानें क्या वजह

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने गुरुवार रात गाजियाबाद स्थित अपने गांव स्थित घर में खुदकुशी कर ली। मृतक कॉन्स्टेबल मोहित शर्मा 28 साल के थे। परिजनों को उनका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।

delhi police constable mohit sharma
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मोहित शर्मा (फाइल फोटो)

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित भोजपुर थाना अंतर्गत आने वाले ईसापुर गांव में गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ईसापुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मोहित शर्मा दिल्ली पुलिस में तैनात थे। गुरुवार को वह अपने घर पर आए हुए थे। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह अपने कमरे में गए, जब वह रात 10 बजे तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद परिजन जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो वहां का नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। मोहित फंदे से लटके हुए थे। परिजनों ने मोहित को किसी तरह नीचे उतारा और तुरंत मोदीनगर के जीवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। दरोगा को जांच और पूछताछ के लिए मृतक के घर भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आत्महत्या का कारण क्या है यह भी पता लगाया जा रहा है।

शादी को लेकर चल रहा था तनाव

मृतक मोहित शर्मा की इन दिनों दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में ड्यूटी चल रही थी। दो दिन पहले ही वह छुट्टी कर घर आए थे। पुलिस के अनुसार, मोहित का शादी को लेकर परिजनों से विवाद चल रहा था। परिजन उनकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह अभी शादी करने से मना कर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी के चलते मोहित ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है।

बता दें कि, इससे पहले बीते महीने 19 सितंबर को दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और उनकी पत्नी के शव दिल्ली के नरेला स्थित एक फ्लैट में मिले थे। मृतकों की पहचान उत्तरी जिले में तैनात 40 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल मोनू और उनकी पत्नी मीनू (35 वर्ष) के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त फ्लैट अंदर से बंद था और दंपती के दो बच्चे घर से बाहर थे। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से फ्लैट के अंदर दाखिला हुई। वहां मोनू और मीनू के शव फ्लैट के अंदर एक ही कमरे में मिले था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला शव