पत्नी के साथ अवैध संबंध का था शक, दिल्ली के हेड कॉन्सटेबल ने ED स्टाफ की कर दी हत्या
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पिछले दिनों एक शादी समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पिछले दिनों एक शादी समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 30 साल की आशीष सिंह के रूप में हुई, जो ईडी में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी हेड कांस्टेबल परवेश, उसके भाई संदीप और साले विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। परवेश साल 2008 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था और फिलहाल भजनपुरा ट्रैफिक यूनिट में तैनात है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई जब आशीष अपने भाई के साथ एक पड़ोसी की शादी में शामिल होने वजीराबाद गए थे। वहां उनका सामना परवेश से हुआ, जिससे उनका पुराना विवाद चल रहा था।
दरअसल परवेश को शक था कि उसकी पत्नी और आशीष के बीच अवैध संबंध हैं, जिसे लेकर तीन महीने पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक, शादी के बाद परवेश के रिश्तेदारों ने आशीष को पकड़ लिया और इसी दौरान परवेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आशीष के सीने में गोली मार दी।
वारदात के बाद घायल आशीष को तुरंत तिमारपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उत्तरी दिल्ली के डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

