दिल्ली पुलिस पर हमला, मिर्ची-डंडों और ईंटों से किए वार, 3 जवान घायल; कैमरे में कैद हुई पिटाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Police Attacked in Bhalswa Dairy : दिल्ली में पुलिस द्वारा बाइक पकड़े जाने से गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर जमकर पीटा।

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक बाइक सीज करने के विरोध कुछ लोगों ने ड्यूटी के दौरान बीट स्टाफ के तीन पुलिस कर्मियों पर मिर्ची पाउडर फेंक लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर एक नाबालिग को पकड़ा है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई यह वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश शनिवार दोपहर को करीब 3 बजे मुकुंदपुर इलाके के जनता विहार में पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच, चेकिंग के दौरान उन्हें बिना वैध कागजात वाली एक बाइक आती दिखी। पुलिसकर्मी नियम और प्रक्रिया के अनुसार वो उसे पकड़कर डीपी एक्ट की धारा 66 के तहत जमा करने के लिए थाने ले आए।

हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल

इसके बाद दोपहर करीब 3.30 बजे जब पुलिस स्टाफ दोबारा से अपनी ड्यूटी पर लौटा तो बाइक मालिक और उसके परिवार वालों समेत कुछ लोग वहां आए और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिसवालों से झगड़ा करने लगे। वो लोग हिंसक हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और ईंट-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस बीच दोनों पुलिसवालों की मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी हमला कर दिया गया। इस घटना में तीनों पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं। हेड कॉन्स्टेबल दिनेश के सिर में चोट लगी और उन्हें मेडिकल मदद दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज की एफआईआर

पुलिस स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से हमले के आरोपी 17 वर्षीय एक नाबालिग को मौके से पकड़ लिया, हालांकि बाकी लोग फरार हो गए। इस संबंध में भलस्वा डेयरी थाने में बीएनएस की धारा 221, 132, 121(1), 110, 61, 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि हमले का मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ ​​पंकज इलाके का घोषित अपराधी (BC बैड कैरेक्टर) है। उस पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस और गंभीर अपराधों के 02 मामले शामिल हैं। आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पुलिस पर मिर्ची फेंक डंडों-ईंट से हमला, 3 जवान घायल; पिटाई कैमरे में कैद