कुख्यात लुटेरे 'बिलोरा-हड्डी' गिरफ्तार, दिल्ली की सड़कों पर मचा रखा था आतंक
गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का सामान और गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया- आरोपी संजू उर्फ 'बिलोरा' और सचिन उर्फ 'हड्डी' को मंगलवार को एक टिप-ऑफ के बाद बांस वाला पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात लुटेरे बिलोरा-हड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने राजधानी की सड़कों पर लूटमारी का आतंक मचा रखा था। गिरफ्तारी के साथ ही चोरी का सामान और गाड़ियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया- आरोपी संजू उर्फ 'बिलोरा' और सचिन उर्फ 'हड्डी' को मंगलवार को एक टिप-ऑफ के बाद बांस वाला पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
जेल मुलाकात, बाहर निकलकर करने लगे कांड
दोनों पहले जेल में बंद थे। इसी दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और रिहा होने के बाद मिलकर लूटमारी को अंजाम देने लगे। दिल्ली की सड़कों पर इस लुटेरी जोड़ी को 'बिलोरा-हड्डी' नाम से जाना जाने लगा। पुलिस ने कहा कि संजू और सचिन दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और 70 से ज़्यादा क्रिमिनल केस में शामिल पाए गए हैं।
'बिलोरा-हड्डी' ऐसे देते थे लूटमार को अंजाम
जांच करने वाले अधिकारी ने बताया- दोनों मिलकर लूट को अंजाम देते थे। ये दोनों ज़्यादातर मामले में सोने की चेन पहनकर पैदल चलने वालों को निशाना बनाते थे। उनमें से एक मोटरसाइकिल चलाता था, जबकि दूसरा पीछे बैठक चेन छीनने का काम करता था और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
लूटा गया माल और वाहन जब्त
अधिकारी ने बताया, "आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली। आरोपियों से पूछताछ में पांच और टू-व्हीलर बरामद हुए हैं। छीनी गईं चार सोने की चेन और 29,500 रुपये जब्त किए गए हैं, जिन पर जुर्म की कमाई होने का शक है। बरामद चेन का संबंध विकास पुरी, शालीमार बाग और पश्चिम विहार में हुई स्नैचिंग की घटनाओं से होने का शक है।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

