Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Police arrests four over involvement in Rs 5.92-crore investment fraud
6 करोड़ की साइबर ठगी, दुबई तक भेजा पैसा; दिल्ली पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्य दबोचे

6 करोड़ की साइबर ठगी, दुबई तक भेजा पैसा; दिल्ली पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्य दबोचे

संक्षेप:

चारों आरोपियों की पहचान अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), आकिब (40) और मोहम्मद दानिश (22) के तौर पर हुई है। ये सभी उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

Nov 23, 2025 06:05 pm ISTRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने करीब 6 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले गिरोह के 4 लोगों को दबोचा है। पुलिस ने बताया, आरोपियों ने अपनी पर्सनल डिटेल्स देकर सिंडिकेट के लिए बैंक अकाउंट्स का इंतज़ाम किया। कमीशन पर कैश निकाला और दुबई सहित भारत के बाहर से काम कर रहे बड़े हैंडलर्स को फंड ट्रांसफर कर दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिला ने बनाया टार्गेट, ऐसे दिया लूट को अंजाम

अधिकारी ने बताया, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मुंबई की एक जानी-मानी फाइनेंस फर्म की कर्मचारी बनकर सोशल मीडिया पर एक महिला ने उसे टारगेट बनाया है। अपने जाल में फंसाने के बाद उसके साथ 5.92 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लूट हुई।करीब दो महीने तक पीड़ित को ज़्यादा रिटर्न वाले ट्रेडिंग अकाउंट में ज़्यादा रकम जमा करने के लिए मनाया गया, लेकिन बाद में पता चला कि यह काम धोखाधड़ी वाला था।

जांच के दौरान, टीम को कई लेयर में बने एक मुश्किल मनी-लॉन्ड्रिंग सिस्टम का पता चला। ऑफिसर ने कहा, “धोखाधड़ी की रकम शुरू में 33 अलग-अलग बैंक अकाउंट में भेजी गई, जिनमें से कई आरोपियों के थे या फिर गैर-कानूनी इस्तेमाल के लिए हासिल किए गए थे।” चारों आरोपियों की पहचान अनस अंसारी (22), मोहम्मद कैफ (22), आकिब (40) और मोहम्मद दानिश (22) के तौर पर हुई है। ये सभी उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले हैं।

मुख्य मददगार दानिश ने कथित तौर पर कई म्यूल अकाउंट अरेंज किए थे। उसने नेटवर्क में बड़े ऑपरेटरों को कैश निकालने और सौंपने के काम को अंजाम दिया था। आकिब ने कथित तौर पर अपना बैंक अकाउंट दिया और हैंडलर्स के साथ OTP और एक्सेस क्रेडेंशियल शेयर किए। जबकि अनस और कैफ ने बड़ी रकम निकाली और कमीशन के लिए कोऑर्डिनेटर को कैश दिया।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।