दिल्ली पुलिस को कामयाबी, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी 3 भाई बिहार से गिरफ्तार

Jan 10, 2026 12:09 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन भाइयों को बिहार के बेगुसराय से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष, राजेश उर्फ ​​हड्डी और राजा के रूप में हुई है। तीनों पिछले साल सितंबर से फरार थे।

दिल्ली पुलिस को कामयाबी, पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के आरोपी 3 भाई बिहार से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी दुश्मनी के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन भाइयों को बिहार के बेगुसराय से गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनीष, राजेश उर्फ ​​हड्डी और राजा के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पिछले साल सितंबर से फरार थे।

पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या), 109(1) (हत्या का प्रयास) और 3(5) (साझा मंशा) के तहत दर्ज एक मामले में उनकी तलाश थी। पुलिस ने बताया कि दिल्ली की एक अदालत ने पहले ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए थे।

क्या था मामला

अकबर नामक व्यक्ति की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पहले हुए झगड़े को लेकर उसे और उसके भाई राजा को धमकी दी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन मनीष ने अपने भाइयों राजेश और राजा तथा उनके साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के समूह पर सुनियोजित हमला किया। हमले के दौरान शिकायतकर्ता के करीबी दोस्त बादशाह को कई बार चाकू मारा गया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को ऐसी सूचनाएं मिली थी कि आरोपी बिहार के बेगुसराय जिले में छिपे हुए हैं।

आरोपियों ने गुनाह कबूला

पुलिस ने बताया कि 8 जनवरी को तीनों आरोपियों को बेगुसराय से ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि लंबी पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता कथित तौर पर स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बताया कि मनीष चोरी, आर्म्स ऐक्ट के तहत अपराध और हत्या के प्रयास सहित 35 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त है। राजा के खिलाफ पहले से ही 3 मामले दर्ज हैं, जबकि राजेश उर्फ ​​हड्डी भी कथित तौर पर कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;