
अपराध की टूटी कमर, दिवाली से पहले सलाखों के पीछे पहुंचे 500 क्रिमिनल, क्या मिला?
इन अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार,अवैध शराब,नशे से जुड़े और सामान जब्त किए गए हैं। बता दें कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। अलग-अलग कोनों में जवान तैनात हैं जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत राजधानी में अपराध पर नकेल कसते हुए आज कुल 500 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनपर आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट, एनडीएस एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज थे। इन अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार,अवैध शराब,नशे से जुड़े और सामान जब्त किए गए हैं। बता दें कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट है। अलग-अलग कोनों में जवान तैनात हैं जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अपराधियों के पास से क्या-क्या मिला?
➤आर्म्स एक्ट के तहत 31 हथियार
➤5,826क्वार्टर अवैध शराब
➤5.527 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ)जुआरियों से जब्त किए गए
➤₹1,85,435 जुआरियों से मिले
➤दिल्ली पुलिस अधिनियम (DP Act) के तहत 163 वाहन जब्त
ऑपरेशन आघात का उद्देश्य झुग्गी-झोंपड़ी क्लस्टरों में पनप रहे संगठित अपराध को पूरी तरह से जड़ से खत्म करना है। आवासीय क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों को रोकना और उन्हें होने से बचाना। इस त्योहारी मौसम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकना और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना। नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना विकसित करना और पुलिस में विश्वास को मजबूत करना। आदतन और नए उभरते हुए अपराधियों को किसी भी अवैध गतिविधि से रोकना और उन्हें अपराध की दुनिया से दूर करके सुधार के रास्ते पर डालना भी शामिल हैं।
कैसे मिली सफलता?
इस ऑपरेशन को संयुक्त पुलिस आयुक्त (Joint Commissioner of Police),सदर्न रेंज,संजय जैन की समग्र निगरानी में किया गया और इसका नेतृत्व उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police), दक्षिण-पूर्व जिला हेमंत तिवारी ने किया। यह व्यापक पहल (बड़ी मुहिम) जिले भर के एडीशनल डीसीपी (ADCP) ऐश्वर्या शर्मा और ईशान भारद्वाज,सभी एसीपी (ACsP), एसएचओ (SHOs) और उनके फील्ड स्टाफ के सामूहिक और समन्वित प्रयासों से पूरी हुई। इस पूरे ऑपरेशन में600 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।





