ऑनलाइन महिलाओं से दोस्ती, तस्वीरों से ब्लैकमेल; दिल्ली में रैकेट का भंडाफोड़

ऑनलाइन महिलाओं से दोस्ती, तस्वीरों से ब्लैकमेल; दिल्ली में रैकेट का भंडाफोड़

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं से दोस्ती कर के उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। 

Oct 14, 2025 04:24 pm ISTKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं से दोस्ती करता था और बाद में उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी की पहचान मनोज वर्मा के रूप में हुई है। वह लखनऊ निवासी है। उसे पश्चिमी जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों के अनुसार, 21 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात शख्स ने फर्जी प्रोफाइल के जरिए व्हाट्सएप और फेसबुक पर उससे दोस्ती की। आरोपी ने पीड़िता का विश्वास जीता और उसके बाद उसे निजी तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए उकसाया। आरोपी के पास जैसे ही महिला की निजी तस्वीरें पहुंची उसने पीड़िता को धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने मांगी गई रकम नहीं चुकाया तो वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोपी को ब्लैकमेल की रकम भुगतान किया फिर भी उके साथ उत्पीड़न और जबरन वसूली जारी रही। थक हारकर पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और गिरोह से बचाने की गुहार लगाई।

पश्चिमी जिला साइबर पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीम ने यूपीआई भुगतान ट्रेल्स, गूगल और जीपे रिएक्शन, सब्सक्राइबर विवरण और संदिग्ध फोन नंबर के आईपी लॉग की जांच की। सबूतों से मनोज वर्मा की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में हुई। दिल्ली पुलिस ने लखनऊ पुलिस की सहायता ली। टीम ने लखनऊ में एक छापेमारी की।

इसके बाद मनोज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने महिलाओं से ऑनलाइन दोस्ती करने की बात कबूल की है। आरोपी महिलाओं को धमकी देता था कि यदि उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए तो वह निजी तस्वीरें और वीडियो उनके रिश्तेदारों के बीच वायरल कर देगा। कुछ मामलों में आरोपी ने ज्यादा पैसे ऐंठने के लिए पीड़ितों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके फेक प्रोफाइल भी बनाईं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।