Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police arrested 3 people including assistant bank manager for fraud
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर समेत 3 को दबोचा

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर समेत 3 को दबोचा

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस ने निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन को ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

Dec 01, 2025 05:29 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजन शर्मा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस के साइबर थाना पुलिस ने निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के केतन दीपक कुमार, संजीब मंडल, और रवि कुमार मिश्रा के पास से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन (कॉलिंग डिवाइस के साथ) और 50 हजार रुपए नगदी बरामद की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सारे आरोपी डिग्रीधारी

आरोपियों में केतन दीपक कुमार को बीटेक (सीएम) ड्रॉपआउट है। उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है। संजीब मंडल एमबीए स्नातक है। रवि कुमार बीएससी स्नातक है और एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है।

विदेश में नौकरी दिलाने का वादा

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पीड़ित एके सहाय ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कोरोना के दौरान उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद से वह विदेश में नौकरी ढूंढ रहे थे। एक दिन उनके पास 'फ्लाईबोर्ड 6 नाम के ग्रुप से एक व्हाट्सएप मैसेज मिला। मैसेज पर एडुटेक कंसल्टेंट और ग्रुप एडमिन आदीस श्रीवास्तव ने पीड़ित से विदेश में नौकरी दिलाने का वादा किया।

पैसे लेकर बंद किया फोन

आरोपियों ने पीड़ित को न्यूजीलैंड में शेफ की नौकरी के बारे में बताया और उसकी सैलरी 2.80 लाख बताई गई। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए फर्जी वीजा प्रतियां और फर्म पंजीकरण पत्र साझा किया। पीड़ित ने आरोपियों को 1.80 लाख दे दिया जिसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को आरोपियों की शिकायत दी। एसएचओ प्रवेश कौशिक की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

अलग-अलग राज्यों में बैठकर ठगी

पुलिस टीम ने व्हाट्सऐप नंबरों और पैसे के ट्रांजैक्शन को एनालाइज करते हुए पाया कि आरोपी अलग अलग राज्यों में बैठे हुए थे। टेक्निकल ट्रेल से पता चला कि आरोपियों ने पहले पैसे यस बैक के एक म्यूल अकाउंट में जमा की फिर दूसरे अकाउंट में। इन अकाउंट की जानकारी निकालने पर पता चला कि एक अकाउंट हरियाणा के गुरुग्राम में चालू था। जबकि दूसरा अकाउंट गुजरात के आनंद जिले में चालू था। साथ ही डिवाइस लोकेशन भी गुजरात में ही चल रही थी।

पुलिस ने गुरुग्राम से किया अरेस्ट

सर्विलांस के बाद पुलिस ने आरोपी केतन दीपक कुमार ऋषिकेश, उत्तराखंड से प्राइमरी कॉलिंग डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में संजीब मंडल की जानकारी दी। जिसे पुलिस ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि ठगी की रकम जमा करने के लिए बैंक अकाउंट उन्हें रवि कुमार मिश्रा देता था। इसे पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।

बीटेक, एमबीए और बीएसई डिग्रीधारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी पढ़े लिखे थे। आरोपियों में शामिल संजीब कुमार मंडल ने दून बिजनेस स्कूल से एमबीए में स्नातक किया है। केतन दीपक कुमार ने गुजरात से बीटेक (सीएम) की पढ़ाई की थी, लेकिन बीच में छोड़ कर उसने कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा ले लिया। जबकि रवि कुमार मिश्रा हरियाणा से बीएससी ग्रेजुएट है और निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम करता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।