Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi police arrested 12 illegal bangladesh residents in south and south east delhi

दिल्ली में पुलिस का ऐक्शन, दबोचे 12 अवैध बांग्लादेशी; सर्च ऑपरेशन में क्या-क्या मिला

दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर ऐक्शन लिया है। पुलिस दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अवैध बांग्लादेशियों के पास कई तरह के अवैध कागजात मिले हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 March 2025 11:50 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में पुलिस का ऐक्शन, दबोचे 12 अवैध बांग्लादेशी; सर्च ऑपरेशन में क्या-क्या मिला

दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों पर ऐक्शन लिया है। पुलिस दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से प्रवेश किये थे। अवैध बांग्लादेशियों के पास कई तरह के कागजात मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेश जारी है।

क्या बोली दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली और साउथ-ईस्ट दिल्ली में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस दौरान अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान एक दर्जन बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। इस दौरान सर्च अभियान में अवैध बांग्लादेशियों के पास डॉक्यूमेंट मिले हैं, जो अवैध बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के सदर बाजार में भी तलाशी अभियान चलाया। सदर बाजार से पुलिस ने 2 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। सदर बाजार से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम मोहम्मद बिलाल और फारूख हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों ही बांग्लादेशी नागरिकों पर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इस मामले पर बात करते हुए नॉर्थ दिल्ली पुलिस कमिश्नर राजा भाटी ने कहा कि दोनों के खिलाप फॉरेनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तार के बाद जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फारूख पर चोरी के दो केस दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही उनके परिवार के अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

इन इलाकों पर पुलिस की नजर

डीसीपी भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सदर बाजार, सराय रोहिल्ला, वजीराबाद इलाकों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान में इन अवैध नागरिकों की पहचान की जा रही है। इस दौरान पुलिस घर-घर जाकर लोगों के डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन कर रहा है। डीसीपी भाटी के अनुसार, ऐसे अवैध नागरिकों की पहचान करने के बाद उन्हें बांग्लादेश डीपोर्ट किया जाएगा। गिरफ्तारी के तुरंत बाद डीपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू हो जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें