दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, बच्चों की तस्करी करने वाले 12 गिरफ्तार; 5 मासूम भी बचाए गए
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 12 अंतर्राज्यीय बाल तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 5 मासूम बच्चों को तस्करों से छुड़ाया भी है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच नवजात बच्चों को बचाया भी है।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों की अलग-अलग राज्यों में तस्करी करने और अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल एक गिरोह का हिस्सा हैं। जांचकर्ता इस गिरोह के अपराध करने के तरीके, इसके अंतर-राज्यीय संपर्कों और प्रत्येक आरोपी की भूमिका की गहन जांच कर रहे हैं। इस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी देर शाम दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित होने वाले एक संवाददाता सम्मेलन में साझा की जाएगी।
खुद को डॉक्टर बताती है आरोपी नर्सिंग होम मालकिन
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चों की तस्करी की आरोपी महिला एक नर्सिंग होम की मालकिन है और खुद को डॉक्टर भी बताती है। 12 तस्करों और 5 बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस अब नर्सिंग होम की मालकिन की क्वालिफिकेशन की जांच कर रही है। जांच कर्ताओं को शक है कि बच्चों की तस्करी करने वाला ये गैंग अलग-अलग राज्यों से नवजात बच्चों का लाता था और उनके बर्थ सर्टिफिकेट में हेरफेर कर इच्छुक माता-पिता को लाखों रुपए में बेच देता था।
5 दिन का बच्चा भी बरामद
दिल्ली पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान टीम ने 5 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया है। पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए बच्चों में एक की उम्र चार महीने है। दो बच्चों की उम्र 27 दिन है जबकि एक बच्चा मात्र पांच दिन का है।
नेटवर्क ने 20 से ज्यादा बच्चों को बेच दिया
पुलिस टीम ने बताया कि आरोपियों को दिल्ली और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ बच्चों को हरियाणा में इस गैंग ने बेच दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक इस नेटवर्क से जुड़े लोगों ने कुल 20 से ज्यादा बच्चों को अलग-अलग इलाकों में बेच दिया है।
इससे पहले भी यूपी पुलिस ने 17 साल के एक बच्चे को रेस्क्यू किया था। कई दिनों से लापता बच्चे को रेस्क्यू करने के साथ ही पुलिस ने हापुड़ में बच्चों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा किया था। इस मामले पर बात करते हुए डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया था कि 14-15 साल का एक लड़का कुछ दिन पहले लापता हो गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। जांच से पता चला कि बच्चों की तस्करी में शामिल एक गैंग एक्टिव है और यह घटना उन्होंने ही अंजाम दी थी। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 17 साल के एक बच्चे को बचाया गया। ये लोग हर तरह के बच्चों को ढूंढने की कोशिश करते थे। चारों अलग-अलग ज़िलों के रहने वाले हैं।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


