आतंकी संगठनों से संबंधों का शक; दिल्ली पुलिस ने ओडिशा से 22 साल के युवक को दबोचा

Sourabh Jain हिन्दुस्तान टाइम्स, देबब्रत मोहंती, भुवनेश्वर, ओडिशा
share

अधिकारी ने आगे बताया कि इमरान करीब छह-सात महीने पहले ही भुवनेश्वर आया था। हालांकि, पुलिस ने यह भी साफ किया कि इमरान और किसी भी खास आतंकवादी घटना के बीच अब तक कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

आतंकी संगठनों से संबंधों का शक; दिल्ली पुलिस ने ओडिशा से 22 साल के युवक को दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को आतंकवादी संगठनों से कथित संबंधों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विरोधी नारे पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान शेख इमरान के रूप में हुई है, जिसे भुवनेश्वर के यूनिट VI के गंगा नगर इलाके से एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे भुवनेश्वर की SDJM कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे दिल्ली ले जाकर आगे की पूछताछ करने के लिए 'ट्रांजिट रिमांड' दे दी।

पुलिस ने बताया कि शेख इमरान बेरोजगार था और इसी दौरान वह एक ऐसे 'क्लोज्ड ऑनलाइन नेटवर्क' का सक्रिय सदस्य बन गया था, जो धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने वाली सामग्री फैलाता था।

सोशल मीडिया पर फैला रहा था कट्टरपंथी विचार

दिल्ली पुलिस के अनुसार उसे आरोपी के बारे में पहली बार जानकारी उस वक्त मिली थी, जब वह कुछ ऐसे लोगों की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही थी, जिन पर इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी सामग्री फैलाने का शक था।

पता लगाते हुए ओडिशा तक पहुंची पुलिस

इसके बाद दिल्ली में इन संदिग्धों से पूछताछ और उनके डिजिटल कम्युनिकेशन के फोरेंसिक विश्लेषण के आधार पर पुलिस ओडिशा तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'इमरान पिछले दो-तीन सालों से दिल्ली में रह रहा था और इसी दौरान वह पाकिस्तान स्थित संगठनों के संपर्क में आ गया।'

पुलिस निकाल रही आरोपी की पूरी कुंडली

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसके संदिग्ध संबंधों की गहराई का पता लगाने के लिए उसके डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया जा रहा है।

अबतक किसी आतंकी घटना में संलिप्तता नहीं मिली

अधिकारी ने आगे बताया कि इमरान करीब छह-सात महीने पहले ही भुवनेश्वर आया था। हालांकि, पुलिस ने यह भी साफ किया कि इमरान और किसी भी खास आतंकवादी घटना के बीच अब तक कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।

मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर करने लगा छोटी-मोटी नौकरियां

उधर इमरान के पिता शेख आमिर ने बताया कि उनके बेटे को पढ़ाई-लिखाई में काफी दिक्कतें आती थीं, जिसके चलते उसने कम उम्र में ही नौकरी करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उसने बेहद कम वेतन वाली नौकरियां भी कीं, जिनमें 'फूड डिलीवरी वर्कर' का काम भी शामिल है। उन्होंने कहा, 'वह मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो गया था और काम की तलाश कर रहा था। हमें कभी भी ऐसी किसी बात का जरा भी शक नहीं हुआ।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।