जिस पुलिसकर्मी पर पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोप, उसे मिला प्रमोशन; अब क्या जिम्मेदारी?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसी बीच आरोपों में नामित ACP (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को सोमवार को एडिशनल DCP के पद पर प्रमोशन दिया गया। 

जिस पुलिसकर्मी पर पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोप, उसे मिला प्रमोशन; अब क्या जिम्मेदारी?
ACP विवेक भगत प्रमोशन पाकर बने एडिशनल DCP, महिला पत्रकारों ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

दिल्ली में चुनाव आयोग (EC) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को प्रमोशन मिला है। उन्हें एडिशनल DCP के पद पर प्रमोट किया गया है। यह प्रमोशन ऐसे समय हुआ है, जब तीन महिला पत्रकारों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीनियर पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच भेजा मामला

महिला पत्रकारों की शिकायतों को दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को कहा था कि 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तीन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। नई दिल्ली जिले को मिली शिकायतों को निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग

शनिवार शाम कई स्वतंत्र पत्रकारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी महिला पत्रकारों की शिकायतों के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इनमें एक ACP के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी शामिल थी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिकायतों के बावजूद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज नहीं की। इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं।

राहुल गांधी ने पुलिस पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक महिला पत्रकार ने जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के मुताबिक, सैकड़ों पत्रकार घंटों तक केवल FIR दर्ज करने की मांग को लेकर बैठे रहे। उन्होंने सवाल किया कि क्या FIR दर्ज करना पुलिस का बुनियादी कर्तव्य नहीं है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पत्रकारों के विरोध के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई और ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पुलिस के व्यवहार को लेकर शिकायत की है। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेजकर जांच की बात कही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजिस पुलिसकर्मी पर पत्रकारों के यौन उत्पीड़न के आरोप, उसे मिला प्रमोशन