भतीजे की प्रेमिका और चाचा की हवस; दिल्ली के PG में बेड बॉक्स में मिली लाश की पूरी कहानी

Apr 09, 2026 01:50 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के मंगोलपुरी में महिला अपने प्रेमी से मिलने गई थी। दोनों एक कमरे में घंटेभर बंद रहे। बाद में महिला की हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने प्रेमी के चाचा के साथ सोने से इनकार कर दिया था।

भतीजे की प्रेमिका और चाचा की हवस; दिल्ली के PG में बेड बॉक्स में मिली लाश की पूरी कहानी

तीन बच्चों की मां, उम्र में छोटा प्रेमी, पीजी के कमरे में मुलाकात और हवस मिटाने के इरादे से बाहर बैठे दो अधेड़। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली के मंगोलपुरी में जो कुछ घटा वह बेहद हैरान करने वाला है। प्रेमी के चाचा और उसके दोस्त संग संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला को बेहरमी से मार डाला गया। बाद में लाश को बेड के बॉक्स में डालकर भाग गए। पीजी मालिक ने बाद में जब बॉक्स से बाहर लटकते पैर को देखा तो वह सन्न रह गया।

35 साल की महिला मंगलवार को मंगोलपुरी में अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जो उससे उम्र में 13 साल छोटी थी। बुधवार को जांचकर्ताओं ने बताया कि किस तरह इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। घटना तब सामने आई जब उसी दिन शाम को करीब 7 बजे मंगोलपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल की घंटी बजी और कॉलर ने पत्थर मार्केट की एक इमारत में महिला की लाश मिलने की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी, उसके 50 साल के चाचा और चाचा के दोस्त (52) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मंगोलपुरी के रहने वाले हैं।

तीन बच्चों की मां और उसका प्रेमी

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला मंगोलपुरी की रहने वाली है और घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। महिला यहां अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। उसका चिकन की दुकान चलाने वाले एक आरोपी से प्रेम संबंध था।

महिला से मुलाकात के लिए दोस्त के पीजी में लिया था कमरा

मंगलवार को शाम करीब 4.30 बजे महिला प्रेमी से मिलने के लिए उस पीजी में पहुंची थी। दोनों एक कमरे में करीब एक घंटे तक बंद रहे। इस दौरान दो अन्य आरोपी हवस मिटाने का इरादा लिए उसी पीजी में मौजूद थे। पीजी मालिक ने पुलिस को बताया कि 22 साल के आरोपी ने उससे कहा था कि वह एक महिला से मुलाकात करना चाहता है और इसके लिए कुछ घंटों के लिए कमरा चाहिए।

वापस आया पीजी मालिक तो दिखी लटकती टांग

शाम को जब वह वापस आया तो पाया कि कमरा खुला हुआ था और वह शख्स गायब था। अंदर जाने पर उसने देखा कि बॉक्स के बक्से से एक महिला का पैर बाहर निकला हुआ है। बॉक्स खोलने पर उसने महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। जॉइंट कमिश्नर जतिन नरवाल ने कहा, 'शरीर पर गला घोंटने के निशान थे और माथे पर जख्म थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।' रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि क्या हत्या से पहले तीनों ने उसके साथ यौन शोषण किया था?

कबूल किया गुनाह

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बाद में हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। महिला का प्रेमी चाहता था कि वह उसके चाचा के साथ भी संबंध बनाए। कथित तौर पर महिला ने जब इससे इनकार किया तो तीनों ने महिला को खत्म कर दिया।

किस तरह किया गया मर्डर

घटना का ब्योरा देते हुए जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को बुरी तरह पीटा। उन्होंने उसे जमीन पर गिराकर घसीटा। हाथ-पैर जकड़कर दबाए रखा। उसके बाद एक कंबल से उसे दबा दिया और गला घोंटकर मार डाला। एक अधिकारी ने बताया, 'महिला के माथे पर चोट के निशान थे। मुख्य आरोपी ने शव को बेड के बॉक्स में डाल दिया जबकि उसका चाचा अपने दोस्त के साथ कमरे के बाहर गार्ड बनकर खड़ा रहा।'बाद में दोनों ने मुख्य आरोपी को वहां से भागने में मदद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 238 के तहत केस दर्ज किया है। एक अधिकारी के मुताबिक, यदि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हमले की पुष्टि होती है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।