काम की बात: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपये बढ़े, जानिए CNG कितनी महंगी हुई? पंप पर लगी भीड़

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi petrol, diesel, cng price hike: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में तेजी आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में सीएनजी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ी है। जानिए इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल कितने रुपये महंगा हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 3-3 रुपये बढ़े, जानिए CNG कितनी महंगी हुई? पंप पर लगी भीड़

Delhi petrol, diesel, cng price hike: पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में तेजी आई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में पेट्रोल और डीजल 3 रुपये महंगा हो गया है। वहीं सीएनजी 2 रुपये बढ़ी है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये लीटर और डीजल 90.67 रुपये लीटर हो गया है। ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और सीएनजी पंप पर लोग पहुंच रहे हैं।

4 साल में पहली बार इतने दाम बढ़े

दिल्ली में रिटेलर्स के मुताबिक, भारत ने चार साल में पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 3 रुपये ($0.03) प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। क्योंकि, देश का मकसद दुनिया भर में तेल की ज्यादा कीमतों से हुए नुकसान की कुछ भरपाई करना है। भारत उन आखिरी बड़ी इकॉनमी में से है जिन्होंने रिटेल फ्यूल की कीमतें बढ़ाई हैं। दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 90.67 रुपये और पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये हो गई है। बढ़े हुए दामों के चलते लोगों में अनिश्चितता घर कर गई है। लोग पंप पर लाइन लगाए खड़े हैं और ईंधन भरा लेना चाहते हैं।

मंत्री बोले- बढ़ती कीमतों से रोजाना 1000 करोड़ का नुकसान

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया था कि कच्चे तेल कीमतों में तेज उछाल और अंडर रिकवरी के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रोजाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यह अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। दूसरी ओर क्रूड ऑयल के दाम पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर पर पहुंच गए हैं। पुरी ने यह भी बताया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 2022 के बाद से ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

खाड़ी की लड़ाई की आंच भारत तक आई

आपको बताते चलें कि ईरान के साथ अमेरिका-इजराइली लड़ाई की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद या फिर गंभीर रुकावट का सामना कर रही है। इसके चलते दुनिया भर में तेल की कीमतें $120 प्रति बैरल से ज्यादा बढ़ गईं हैं। हालांकि, फिर वापस $100 से $105 प्रति बैरल पर आ गईं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।