कीमतें बढ़ने पर दिल्ली सरकार नेफेड से खरीदेगी चीनी-प्याज; जमाखोरी करने पर होगा एक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली में प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार ने निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कीमतें बढ़ने पर सरकार NAFED से प्याज और चीनी खरीदकर राजधानी में सस्ती दरों पर उपलब्ध कराएगी। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

onion sugar prices
प्याज और चीनी के दाम आम आदमी की कमर तोड़ देंगे।

दिल्ली में चीनी और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच दिल्ली सरकार ने इनके दाम और उपलब्धता पर नजर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि अगर कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार केंद्र की संस्था NAFED से चीनी और प्याज खरीदकर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में उपलब्ध कराएगी। सरकार ने साथ ही जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में राजधानी में चीनी और प्याज की मौजूदा उपलब्धता और कीमतों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली में दोनों वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, कीमतों में और बढ़ोतरी होने की स्थिति में सरकार लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने देगी।

कीमत बढ़ी तो NAFED से खरीदेंगे

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी की स्थिति में दिल्ली सरकार NAFED से प्याज और चीनी की खरीद करेगी। इसके बाद इन्हें राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

सरकार के मुताबिक, इन वस्तुओं की बिक्री उसी कीमत पर की जाएगी जिस कीमत पर उन्हें NAFED से खरीदा गया होगा। इनके परिवहन और अन्य संबंधित खर्च का वहन दिल्ली सरकार करेगी। इससे सरकार का उद्देश्य बाजार में बढ़ी कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं पर कम करना है।

जमाखोरी पर होगी कार्रवाई

सरकार ने कीमतों में कृत्रिम बढ़ोतरी रोकने के लिए जमाखोरी पर भी नजर रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को बाजार में चीनी और प्याज की उपलब्धता तथा कीमतों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों का बोझ दिल्ली के लोगों पर नहीं पड़ने देगी। उन्होंने कहा कि बाजार की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर सरकार हस्तक्षेप करेगी।

फिलहाल कमी नहीं

अधिकारियों के अनुसार, राजधानी में फिलहाल चीनी और प्याज की पर्याप्त उपलब्धता है। ऐसे में सरकार की तत्काल कोई कमी दूर करने की योजना नहीं है। उसका हस्तक्षेप कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की स्थिति में किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि NAFED से खरीद और बाजार में सस्ती दरों पर उपलब्धता के जरिए कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई से बाजार में कृत्रिम तरीके से कीमत बढ़ाने की कोशिशों पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकीमतें बढ़ने पर दिल्ली सरकार नेफेड से खरीदेगी चीनी-प्याज; जमाखोरी पर होगा एक्शन