दिल्ली में हाई अलर्ट! होली के दिन 15 हजार अतिरिक्त जवान तैनात; क्या है एडवाइजरी
होली के चलते दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुल 15 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।
होली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए 134 प्रमुख चौराहों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान जन-सुरक्षा बनाए रखने और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उसने कहा कि तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना, लालबत्ती पार करना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना तथा स्टंट करने जैसी गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष टीम तैनात की गई हैं।
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, लालबत्ती पार करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और तेज रफ्तार के मामलों में सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया जाएगा और उसे कम से कम तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि यदि कोई वाहन नाबालिग या अनधिकृत व्यक्ति द्वारा चलाया जाता पाया गया तो पंजीकृत वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
134 प्रमुख चौराहों पर जवान तैनात
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) दिनेश गुप्ता ने कहा कि होली को ध्यान में रखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने विस्तृत यातायात प्रबंध योजना जारी की है। हमारे कर्मी लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर तैनात हैं। प्रमुख इलाकों में कर्मी मौजूद रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। हमारा मुख्य ध्यान शराब पीकर वाहन चलाने की घटनाओं को रोकना है। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रकार के यातायात उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और जहां भी उल्लंघन पाया जाएगा, उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए यातायात उल्लंघन के मामलों का भी पुलिस संज्ञान लेगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर



