Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi nursery admissions 659 private schools failed to submit standards
दिल्ली नर्सरी दाखिला; 659 प्राइवेट स्कूलों ने नहीं डाले मानक, 4 से होना है आवेदन

दिल्ली नर्सरी दाखिला; 659 प्राइवेट स्कूलों ने नहीं डाले मानक, 4 से होना है आवेदन

संक्षेप:

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, लोअर यूकेजी, अपर यूकेजी और पहली कक्षा में साल 2026-27 के लिए आवेदन शुरू होने हैं। अब तक 1753 निजी स्कूलों में से 659 ने ही निदेशालय की वेबसाइट पर दाखिला मानदंड अपलोड किए हैं।

Dec 02, 2025 10:20 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के नर्सरी, लोअर यूकेजी, अपर यूकेजी और पहली कक्षा में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए 4 दिसंबर से निजी स्कूलों में आवेदन शुरू होने हैं। अब तक 1753 निजी स्कूलों में से मंगलवार रात नौ बजे तक 659 निजी स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दाखिला मानदंड को लेकर विभिन्न पैमानों पर अंक बिंदुओं को अपलोड नहीं किया है। इससे अभिभावकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिभावक परेशान

अभिभावकों के अनुसार कई निजी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिले के लिए इच्छुक अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इन स्कूलों के अंक बिंदुओं के बारे में सूचना नहीं मिल पा रही है। इसके अतिरिक्त कई स्कूलों दूरी समेत विभिन्न अन्य पैमानों पर अंक दे रहे हैं।

इन बिंदुओं पर रहे हैं अंक

- स्कूल से निवास स्थान की दूरी पर स्कूल सबसे अंक दे रहे हैं। इसमें निजी स्कूल 50 से 70 अंक तक दूरी के निर्धारित कर रहे हैं।

- 0 से एक किलोमीटर के 70 अंक, एक से आठ किलोमीट के 60 अंक और आठ किलोमीटर से अधिक के 50 अंक स्कूल दे रहे हैं।

- सिबलिंग के स्कूल 20 से 25 अंक दे रहे हैं। इसमें कई स्कूल सिबलिंग के 20 अंक दे रहे हैं।

- एल्युमिनी वार्ड के भी कई स्कूल अंक दे रहे हैं। जिन माता पिता ने स्कूल से पढ़ाई की है, उनके बच्चों के लिए एल्युमिनी वार्ड के अंक दिए जा रहे हैं। इसमें स्कूल एल्युमिनी वार्ड के दस अंक दे रहे हैं।

नर्सरी दाखिले के लिए दस्तावेज

- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र: यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है।

- निवास प्रमाण: माता पिता का आधार कार्ड और वोटर कार्ड और कुछ स्कूलों में बच्चे के आधार कार्ड को भी मांग सकते हैं।

- बिजली का बिल, टेलीफोन बिल या पानी का बिल

- पासपोर्ट निवास प्रमाण पत्र व डोमिसाइल सर्टिफिकेट

- बच्चे और माता-पिता की तस्वीरें: बच्चे की पासपोर्ट आकार की तस्वीर माता-पिता की पासपोर्ट आकार की तस्वीरें फॉर्म पर दर्ज करनी होगी

- स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेज: इम्यूनाइजेशन कार्ड या टीकाकरण कार्ड व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

- अन्य: ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी से जुड़े आय प्रमाण पत्र

(दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय इन सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा)

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।