दिल्ली में 4 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, इस दिन आएगी पहली लिस्ट; देखें पूरा शेड्यूल

Nov 23, 2025 06:10 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Nursery Admission 2026 : दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए 4 दिसंबर से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। चयनित छात्रों की पहली लिस्ट 23 जनवरी, 2026 को आएगी। 

दिल्ली में 4 दिसंबर से शुरू होगी नर्सरी दाखिले की दौड़, इस दिन आएगी पहली लिस्ट; देखें पूरा शेड्यूल

राजधानी दिल्ली के लगभग 1700 से अधिक प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले 4 दिसंबर से शुरू होंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर है।

चयनित छात्रों की पहली लिस्ट 23 जनवरी, 2026 को आएगी। इसमें स्कूलों को वेटिंग लिस्ट और छात्रों को दिए गए अंक भी प्रदर्शित करने होंगे। इसी तरह चयनित छात्रों की दूसरी लिस्ट 9 फरवरी को आएगी। यह दाखिला प्रक्रिया सामान्य श्रेणी की 75 फीसदी (ओपन सीटों) के लिए है। आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

स्कूल अभिभावकों से दाखिला रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर सिर्फ 25 रुपये ले सकते हैं। वहीं, अभिभावकों के लिए स्कूल का प्रॉस्पेक्टस खरीदना विकल्प होगा।

शिक्षा निदेशालय ने कहा कि ड्रॉ चाहे कंप्यूटर से हो या पर्चियों से वह अभिभावकों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। लॉटरी के लिए चयनित छात्रों के योग्य अभिभावकों को स्कूल की वेबसाइट, नोटिस-बोर्ड और ईमेल के जरिये ड्रॉ की तारीख से कम से कम दो दिन पहले बताया जाएगा।

नर्सरी दाखिले की महत्वपूर्ण तिथियां

दाखिले के लिए फॉर्म मिलने की शुरुआत :- 4 दिसंबर

फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि :- 27 दिसंबर

पहली लिस्ट (वेटिंग लिस्ट के साथ) :- 23 जनवरी, 2026

लिस्ट को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान - 24 जनवरी से 3 फरवरी

दूसरी लिस्ट (वेटिंग लिस्ट के साथ) - 9 फरवरी

लिस्ट को लेकर अभिभावकों की समस्या का समाधान - 10-16 फरवरी

यदि अन्य कोई लिस्ट जारी करनी हो - 5 मार्च

दाखिला प्रक्रिया समाप्त करने की तिथि - 19 मार्च, 2026

आवास पते के रूप में यह दस्तावेज होंगे मान्य

1. अभिभावक के नाम का राशन कॉर्ड

2. बच्चे व अभिभावक के नाम का डोमिसाइल प्रमाणपत्र

3. अभिभावक का वोटर आईडी कार्ड

4. बिजली का बिल, टेलीफोन का बिल, पानी का बिल व बच्चे के नाम का पासपोर्ट

5. माता या पिता के नाम का आधार कार्ड

दाखिले के लिए उम्र सीमा

नर्सरी/बालवाटिका :-एक-तीन वर्ष, अधिकतम चार वर्ष

केजी :- चार वर्ष और अधिकतम पांच वर्ष

कक्षा एक :- पांच वर्ष और अधिकतम छह वर्ष

(नोट: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए बच्चे की तय उम्र कम से कम 31 मार्च, 2026 तक हो जानी चाहिए।

28 नवंबर तक स्कूलों को अपलोड करने होंगे अंक

स्कूलों को दाखिला मानकों व उसके लिए निर्धारित अंकों को निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर 28 नवंबर तक अपलोड करना होगा। इसमें स्कूल दाखिले के लिए खुद से मानक तय करेंगे। हर स्कूल नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर शेड्यूल दिखाएगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें