Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi nihal vihar two year old child death mattress tempo accident
दिल्ली में गद्दों के नीचे दबने से 2 साल के बच्चे की मौत, टेम्पो में खेल रहा था

दिल्ली में गद्दों के नीचे दबने से 2 साल के बच्चे की मौत, टेम्पो में खेल रहा था

संक्षेप:

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में गद्दे बेचने का काम करने वाले एक व्यक्ति के दो साल के बेटे की टेम्पो में रखे गद्दों के नीचे दबने से दुखद मौत हो गई, जब वह खेलते हुए गद्दों के ढेर के नीचे सो गया और परिजनों को पता नहीं चला।

Nov 26, 2025 08:34 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में सोमवार दोपहर को गद्दों के नीचे दबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दो साल के देवराज के तौर पर हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंकज कुमार परिवार के साथ निलोठी गांव में रहते हैं। पंकज का खराब रजाई गद्दों की बिक्री का काम है। सोमवार को घर के बाहर टेम्पो खड़ा था और इसमें कुछ गद्दे रखे हुए थे। इसी दौरान देवराज अपने पांच साल के भाई और पड़ोस के बच्चे के साथ टेम्पो में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते टेम्पो में सो गया और दोनों बच्चे वहां से चले गये। इस बीच परिजनों ने बच्चे का ध्यान नहीं दिया और गद्दे आदि टेम्पो में रखना जारी रखा। इसकी वजह से बच्चे की गद्दों के नीचे दबने से मौत हो गई।

करीब एक घंटे बाद परिजनों ने बच्चे की तलाशी शुरू की तब बच्चों ने बताया कि वह टेम्पो में सो रहा था। परिजन आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।