दिल्ली में जलभराव में डूबे 2 और मासूम, तीन दिन पहले भी हुई थी एक बच्चे की मौत

लाइव हिन्दुस्तान, रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर स्थित उत्तराखंड एन्क्लेव में जलभराव वाले गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों दोस्तों के साथ खेल रहे थे तभी पैर फिसल जाने के कारण गहरे गड्ढे में चले गए। 

दिल्ली में जलभराव में डूबे 2 और मासूम, तीन दिन पहले भी हुई थी एक बच्चे की मौत

दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले जिंदपुर स्थित उत्तराखंड एन्क्लेव में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। उत्तराखंड एन्क्लेव इलाके के एक खेत में बने गहरे गड्ढे में जलभराव के कारण दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान लगभग 8 वर्षीय आयुष और 9 वर्षीय नितीश के रूप में हुई है। अभी तीन दिन पहले ही एक 7 साल के बच्चे की बारिश के कारण हुए जलभराव में डूब कर मौत हो गई थी।

दोनों बच्चे चंद मिनटों में डूबे

प्राप्त ​जानकारी के मुताबिक, आयुष और नितीश अपने अन्य दोस्तों के साथ उत्तराखंड एन्क्लेव के पास एक खेत के आस-पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे खेत में बने एक बेहद गहरे गड्ढे में जा गिरे। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण उस गड्ढे में भारी मात्रा में पानी जमा हो रखा था। गड्ढा गहरा होने और पानी लबालब भरे होने के कारण दोनों बच्चे चंद मिनटों में ही डूबने लगे।

एक युवक ने लगाई छलांग और बाहर निकाला

​दोनों बच्चों को डूबता देख उनके साथ खेल रहे एक तीसरे बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तुरंत उस गहरे गड्ढे में छलांग लगा दी। युवक ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी के अंदर से बाहर निकाला।

बचाने की कोशिश नाकाम

​गड्ढे से बाहर निकाले जाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को तुरंत नजदीकी नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही डॉक्टरों ने बच्चों की मौत की पुष्टि की, अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है।

3 दिन पहले भी एक बच्चे की डूबकर हुई थी मौत

बीते गुरुवार को दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में स्थित एक खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक 7 साल के रेहान की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, संजय कॉलोनी का तीसरी कक्षा का छात्र रेहान सुबह करीब 8.30 बजे अपने 5 साल के भाई के साथ शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह प्लॉट में भरे पानी में डूब गया। बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण प्लाट में पानी जमा हो गया था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में जलभराव में डूबे 2 और मासूम, तीन दिन पहले भी हुई थी एक बच्चे की मौत