Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi news three people one child injured in fire at shoe sole factory in narela
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूता फैक्टरी में भीषण आग, मासूम समेत 3 जख्मी

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूता फैक्टरी में भीषण आग, मासूम समेत 3 जख्मी

संक्षेप:

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम को जूते के सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इसमें एक बच्चे समेत 3 लोग जख्मी हो गए। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

Dec 10, 2025 12:13 am ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम को जूते के सोल बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि जूता फैक्टरी में आग लगने की सूचना शाम करीब 6.25 बजे मिली। इसके बाद एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो फैक्टरी से तेज लपटे उठ रही थीं और इलाके में घने धुएं का गुबार उठ रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनको बताया गया कि 3 लोग अंदर फंसे हुए हैं। इसके बाद इन लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया गया। इन लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए 16 अग्निशमन वाहनों का इस्तेमाल किया गया। आग लगने की वजहों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब गोवा के नाइट क्लब हादसे का मामला गरम है। गोवा के क्लब में आग लगने से दिल्ली के चार पर्यटकों सहित 25 लोगों की जान चली गई थी। एमसीडी ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड से सबक लेते हुए शहर भर के सभी होटलों, रेस्तरां और बार के निरीक्षण का निर्देश दिया है।

एमसीडी की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सत्या शर्मा ने कहा कि वैध लाइसेंस के बिना या अग्नि सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे हर प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्या शर्मा ने अधिकारियों को 5 दिनों के भीतर ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की लाइसेंस स्थिति पेश करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को बैठने की क्षमता और अनिवार्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर एक विस्तृत क्षेत्र वार लिस्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।