जंतर-मंतर की जगह मिला रामलीला मैदान, लेकिन प्रोटेस्ट की राह मुश्किल; क्या वजह?

भाषा, नई दिल्ली
share

दिल्ली के रामलीला मैदान को प्रदर्शन के लिए नई जगह के रूप में तय किया गया है। लेकिन इस मैदान के लिए भारी बुकिंग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

जंतर-मंतर की जगह मिला रामलीला मैदान, लेकिन प्रोटेस्ट की राह मुश्किल; क्या वजह?
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए तय रामलीला मैदान के बुकिंग आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के लिए तय तीन नई जगहों में से एक रामलीला मैदान अगले ढाई महीने तक खाली नहीं है। इसके बुकिंग आंकड़े हैरान करने वाले हैं। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का रामलीला मैदान दिसंबर अंत की 3 तारीखों पर ही उपलब्ध है। जंतर-मंतर की जगह इसको नए प्रदर्शन स्थल के रूप में चुना गया है लेकिन इस मैदान पर भारी बुकिंग फीस और एनओसी जैसी शर्तें लागू होती हैं, जिससे विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

केवल इन 3 तारीखों पर ही उपलब्ध

अधिकारियों ने बताया कि लंबे प्रदर्शनों के लिहाज से रामलीला मैदान अगले ढाई महीनों तक बुकिंग के लिए ज्यादा दिन खाली नहीं है। 12 एकड़ के इस मैदान में 50 हजार लोगों के बैठने की जगह है लेकिन इस साल महज 3 तारीखों के लिए ही बुक किया जा सकता है। इसके बुकिंग के लिए सिर्फ 29, 30 और 31 दिसंबर की तारीखें ही उपलब्ध हैं।

बुकिंग के लिए देनी होती है रकम

मैदान की बुकिंग का रेट 50 हजार रुपये प्रति दिन है। इसकी बुकिंग के लिए 55 हजार रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देने होता है। हालांकि यह रकम बाद में वापस मिल जाती है। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स मिलाकर इस मैदान के लिए एक दिन की बुकिंग का शुरुआती खर्च 1.21 लाख रुपये आता है।

केवल छोटा हिस्सा ही प्रोटेस्ट के लिए उपलब्ध

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मैदान का एक छोटा सा हिस्सा प्रदर्शन और सभाओं के लिए निशुल्क उपलब्ध है लेकिन इस जगह पर भी केवल 150 लोग ही जमा हो सकते हैं। इस मैदान को एमसीडी के बागवानी विभाग के जरिए बुक किया जाता है। आवेदन पर मंजूरी से पहले दिल्ली पुलिस से NOC भी लेना जरूरी होता है।

भारी भरकम शुल्क का दिया हवाला

ऐसे में प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन करने के लिए रामलीला मैदान में बहुत अधिक प्रवेश शुल्क देना पड़ता है। जंतर-मंतर पर ऐसा कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। वहीं एक अधिकारी ने कहा कि यदि बिना किसी शुल्क के वहां प्रदर्शन करने दिया जाता है तो MCD को हर दिन कम से कम 50 हजार रुपये या उससे अधिक का नुकसान होगा।

अब जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं

दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के 11 अक्टूबर के स्थायी आदेश के तहत जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। वहीं, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित सीबीडी (सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट) मैदान विरोध-प्रदर्शन के लिए नये स्थान होंगे। इतना ही नहीं कुछ हफ्तों में दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार हैं, इसलिए रामलीला मैदान को पहले ही बुक किया जा चुका है।

पहले तालाब हुआ करता था यह ग्राउंड

अधिकारी बताते हैं कि 1930 तक यह मैदान एक तालाब हुआ करता था। इस तालाब को भरकर समतल कर दिया गया ताकि वहां रामलीला का मंचन किया जा सके। यह परंपरा 1932 में शुरू हुई और आज भी जारी है। इस वजह से मैदान का नाम रामलीला मैदान पड़ा। यह मैदान एक व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में स्थित है, जिसके आस-पास तीन अस्पताल और नगर निकायों के मुख्यालय हैं। ब्रिटिश शासन काल में यह अजमेरी गेट से आगे तक फैला हुआ था।

सियासी मंच के तौर पर भी होता रहा इस्तेमाल

आजादी के बाद 1951 में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिए इस इलाके का विकास किया गया। बाद में यह देश की राजनीति का मंच भी बन गया। 1952 में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के भारत में एकीकरण की मांग को लेकर सत्याग्रह किया था। पीएम के तौर पर जवाहरलाल नेहरू ने 1956 और 1957 में रामलीला मैदान में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया था।

जीत की हुंकार, प्रतिरोध और शपथ का भी साक्षी

वहीं, 1962 में भारत की यात्रा पर आईं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए वहां एक स्थायी मंच बनाया गया था। साल 1971 के युद्ध में मिली जीत के बाद इंदिरा गांधी ने यहां एक रैली को संबोधित किया था। 25 जून 1975 को इमरजेंसी की घोषणा के दिन जयप्रकाश नारायण और अटल बिहारी वाजपेयी ने इसी मैदान में रैली को संबोधित किया था। अरविंद केजरीवाल ने 2013 में इसी जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsजंतर-मंतर की जगह मिला रामलीला मैदान, लेकिन प्रोटेस्ट की राह मुश्किल; क्या वजह?