काम की बात: DDA की सौगात; अब घर बैठे पास कराएं बिल्डिंग प्लान, सिंगल विंडो सिस्टम शुरू

लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीडीए ने इमारतों के नक्शे और एनओसी के लिए 'सिंगल विंडो' डिजिटल सिस्टम शुरू किया है। अब लोग घर बैठे आवासीय या कमर्शियल बिल्डिंग परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन और रियल-टाइम ट्रैकिंग कर सकेंगे। 

DDA

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने मंगलवार को ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम (OBPS) के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को मंगलवार से लॉन्च कर दिया है। इस प्रणाली के लॉन्च होने के बाद अब डीडीए की वेबसाइट में ऑनलाइन माध्यम से डीडीए के अधीन आने वाली भूमि पर इमारतों के बिल्डिंग प्लान, उनसे जुड़े दस्तावेजों व विभिन्न एनओसी व स्वीकृति प्राप्त करने के लिए एक सिंगल विंडो की डिजिटल व्यवस्था शुरू हो गई है। नागरिक इन सभी दस्तावेजों को लेकर एक ही जगह पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन भवनों ये इमारतें शामिल

इसमें रेजिडेंशियल प्लॉट (व्यक्तिगत आवासीय भूखंड), ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, कमर्शियल इमारतें, औद्योगिक इमारतें, सरकारी भवन जैसी इमारतें शामिल हैं। आवेदन को ट्रैक कर सकेंगे डीडीए अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर व्यापार करने में आसानी और जीवन जीने में आसानी के तहत इस प्रणाली को लॉन्च किया है।

इस सुविधा के शुरू होने से ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम के तहत लोग अपने आवेदन की रियल टाइम पर आधारित ट्रैक कर सकेंगे। बिल्डिंग प्लान की अनुमति की सुविधा सरल बनेगी।

ऑनलाइन बिल्डिंग अनुमति प्रणाली से ये फायदे

1- इस प्रणाली से लोगों को, मकानों के मालिकों, वास्तुकार और डेवलपर को बिल्डिंग प्लान की मंजूरी और इससे जुड़े अन्य स्वीकृति बिना किसी रुकावट के प्रदान होगी।

2- बिल्डिंग प्लान, दस्तावेज व विभिन्न गैर आपत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को एक ही सिंगल विंडों की व्यवस्था के जरिए ऑनलाइन तरीके से सब्मिट किया जा सकेगा।

3- इस व्यवस्था से नागरिकों को डीडीए कार्यालयों में व्यक्तिगत तौर पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

4- बिल्डिंग प्लान के लिए आवेदन करने वाले लोगों को किसी भी तरह की प्रक्रिया से जुड़ी देरी व जटिलता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

5- अपने आवेदन को लोग बिल्डिंग प्लान के मंजूर होने तक रियल टाइम आधार पर ट्रैक कर सकेंगे।

6- इस प्रणाली के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्वाचित योजना की जांच, अपने आप ही स्वचालित व्यवस्था के अनुपालन की जांच होगी।

7- जियोटैग आधारित मोबाइल निरीक्षण के साथ आवेदन की मोबाइल मैसेज व ईमेल के जरिए आवेदन की सूचना मिलेगा।

8- डीडीए प्रशासन के अनुसार इस प्रणाली के जरिए भवन स्वीकृतियों के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू होगी।

बिल्डिंग प्लान की मंजूरी होगी आसान

अधिकारियों के अनुसार, इसमें ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल तरीके से हस्ताक्षर की हुई स्वीकृति लोगों को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान होगी। इसके अलावा बिल्डिंग प्लान की मंजूरी से प्रक्रिया और यह सार्वजनिक सेवा लोगों के लिए सरल बनेगी। इस व्यवस्था के जरिए लोगों को बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए असुविधा नहीं होगी। पूर्व में डीडीए प्रशासन के समक्ष कई शिकायतें आए थीं। जिसके बाद इस नई प्रणाली को विकसित किया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।