दिल्ली में बेकाबू बस का कहर; रेड लाइट पर वाहनों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी

लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के नंद नगरी में एक बेकाबू बस ने लाल बत्ती पर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। 

दिल्ली में बेकाबू बस का कहर; रेड लाइट पर वाहनों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी

दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लाल बत्ती पर इंतजार कर रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मृतक एवं घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

फ्लाईओवर से उतरते ही हादसा, यूपी नंबर की बस

स्थानीय लोगों के अनुसार, नंद नगरी डिपो के पास फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लाल बत्ती पर यूपी नंबर की यह टूरिस्ट बस टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और वाहनों को काफी दूर तक घसीटती ले गई। एक बाइक तो बस के पहिये में ही फंस गई थी, जिसे वह घसीटता हुआ ले गया।

ड्राइवर फरार

काफी दूर घसीटने के बाद जब बस किसी तरह रुकी, तो मौका पाकर बस का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की और घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

घटना से लोगों में गुस्सा

हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के कारण नंद नगरी इलाके में भारी जाम लग गया और लोगों में काफी गुस्सा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लिया और जाम खुलवाया।

हादसे की कारणों की जांच

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें तीन बाइकें, एक कैब और आरोपी बस शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के आधार पर घायलों और मृतक की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

टैक्सी से टकराई, फिर 3 मोटरसाइकिल सवारों को ठोंका

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रात को लगभग 9:30 बजे नंद नगरी पुलिस स्टेशन को इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। नंद नगरी बस डिपो के पास मेन रोड पर घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि नंद नगरी फ्लाईओवर से उतरते समय बस बेकाबू होकर टैक्सी से टकराई और उसके बाद 3 मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।

एक की मौत, क्राइम और फोरेंसिक टीमों जुटाए सुबूत

घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीबीटी अस्पताल ले जाया गया। घायल मोटरसाइकिल सवारों में से एक विनीत (27 वर्ष) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो गंभीर रूप से घायलों रोहित और सूरज का इलाज चल रहा है। क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए। नंद नगरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कानून की उचित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।