Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi new year 2026 traffic advisory police route diversion temple connaught place
दिल्लीवाले ध्यान दें! नए साल पर घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्ते बंद

दिल्लीवाले ध्यान दें! नए साल पर घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक अलर्ट, कई रास्ते बंद

संक्षेप:

Delhi Traffic Alert: नव वर्ष पर मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रूट डायवर्जन और विशेष सुरक्षा प्रबंध किए हैं; यात्रियों को जाम से बचने हेतु सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की सलाह दी गई है।

Jan 01, 2026 05:44 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नव वर्ष पर गुरुवार को प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर भीड़ की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष बदोबस्त किए हैं। सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ कुछ स्थानों रूट डायवर्ट किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से इन क्षेत्रों में जाने से बचें। यदि जाना जरूरी हो, तो वैकल्पिक मार्ग चुनें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए साल पर लोग परिवार समेत कालकाजी समेत कई प्रमुख प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ऐसे में नेहरू प्लेस-कालकाजी मार्ग और मेट्रो स्टेशन रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहने की संभावना है। इसी तरह बिरला मंदिर के आसपास मंदिर मार्ग और गोल मार्केट क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। खाटू श्याम मंदिर के कारण सिंघु बॉर्डर से मुकरबा चौक तक एनएच-44 और आसपास की सड़कों पर यातायात धीमा हो सकता है।

साथ ही बताया कि चालक आने-जाने के लिए यूईआर-2 रोड और पल्ला-बख्तावरपुर रोड का उपयोग कर सकते हैं। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर के पास हरे कृष्णा हिल मार्ग और संत नगर रोड पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है। वहीं, झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए रानी झांसी रोड और उससे जुड़े मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली@2026: मेट्रो, एक्सप्रेस-वे और नए अस्पतालों से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि प्रत्येक धार्मिक और पर्यटन स्थलों के पास पार्किंग की व्यवस्था सीमित है। ऐसे में बेहतर है कि सार्वजनिक परिवहन में आना-जाना करें।

ये भी पढ़ें:आतंक और गैंगस्टरों पर शिकंजा, दिल्ली में खुलेंगे 16 स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट

कनॉट प्लेस, साकेत, हौज खास में डायवर्जन

कनॉट प्लेस, साकेत और हौज खास इलाके में क्लब अधिक हैं। नए साल पर इन इलाकों के पास भी यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल में होने वाले आयोजनों के कारण गुरुवार दोपहर 12 बजे से डायवर्जन प्रभावी रहेंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।