Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi new secretariat location ip bus depot finalize
दिल्ली के नए सचिवालय के लिए IP बस डिपो पर लग सकती है फाइनल मुहर, रेस में सबसे आगे

दिल्ली के नए सचिवालय के लिए IP बस डिपो पर लग सकती है फाइनल मुहर, रेस में सबसे आगे

संक्षेप: दिल्ली सरकार के नए सचिवालय के निर्माण के लिए छह स्थानों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से आईपी बस डिपो की जगह को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है क्योंकि यह लगभग खाली है और यहां निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा।

Thu, 16 Oct 2025 05:40 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए सचिवालय के लिए छह स्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें से आईपी बस डिपो की जगह को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। इस पर जल्द ही निर्णय होने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुछ माह पहले दिल्ली सरकार का नया सचिवालय बनाने की बात कही थी। इसके लिए जगह चिह्नत करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को सौंपी गई थी। उन्होंने दिल्ली में छह जगहों को इसके लिए चिन्हित किया था। इसमें राजघाट पावर प्लांट, आईपी पावर स्टेशन, आईपी बस डिपो, ट्वीन टावर आईटीओ, खैबर पास और गुलाबी बाग शामिल हैं। इन सभी जगहों को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा अध्ययन किया गया है। इसमें सबसे बेहतर जगह आईपी स्थित बस डिपो को माना जा रहा है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आईपी बस डिपो वाली जगह लगभग खाली पड़ी है। ऐसे में यहां अधिक तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ेगी और निर्माण कार्य का काफी समय बचेगा। अन्य जगहों पर निर्माण कार्य के लिए उस जगह को तोड़कर पहले मलबे को हटाना पड़ेगा और इसके बाद निर्माण कार्य चालू हो सकेगा। इसमें काफी ज्यादा समय लगेगा। इसके अलावा बस डिपो के पास पांच एकड़ जमीन खाली पड़ी है। ऐसे में दिल्ली सचिवालय बनाने के लिए यहां अधिक जगह है। पीडब्ल्यूडी की ओर से अन्य जगहों का प्रस्ताव भी सरकार के पास भेजा गया है। जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। नए सचिवालय के निर्माण से कामकाज में तेजी आएगी। साथ ही जगह की किल्लत भी दूर हो जाएगी। आईपी बस डिपो की जगह पर नई इमारत बनाकर सरकार उसे किराए पर लगाएगी और इससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।

कंपनी को मिलेगी प्रोत्साहन राशि : प्रवेश वर्मा

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार नया सचिवालय कम समय में बनाने वाली कंपनी को न केवल टेंडर देगी, बल्कि उन्हें समय पर काम खत्म करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी देगी। उन्होंने बताया कि कम समय में दफ्तर तैयार होने से सरकार को इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। नए सचिवालय में अपने दफ्तर स्थानांतरित करने के बाद इमारत की बची हुई जगह को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के लिए किराए पर दिया जाएगा। इससे सरकार को आमदनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर दिशा में अच्छा काम कर रही है। नए सचिवालय बनने से लोगों को काफी आसानी होगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।