भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज आंधी-बारिश के आसार, 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पिछले चार-पांच दिनों से भीषण लू और गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए आज राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है।

New Delhi, India - April 24, 2026: Visitors are seen protecting themselves from the sun on a hot summer day outside the Redfort in New Delhi, India, on Friday, April 24, 2026.  (Photo by RAJ K RAJ / Hindustan Times)

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर झुलसाने वाली गर्मी रही। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम को करीब 8 बजे के बाद धूलभरी आंधी ने तेज गर्मी से कुछ राहत दी। आज भी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के साथ ही यूपी के शामली, कांधला, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर सहित कई स्थानों पर और हरियाणा के कैथल, असंध में हल्की वर्षा के साथ हल्की गरज और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) गिरने की संभावना जताई है।

दिल्ली का रिज क्षेत्र दिन के समय सबसे ज्यादा गर्म रहा

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी और तेज हो गई। दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिल्ली का रिज क्षेत्र दिन के समय सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात 8 बजे के बाद दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। प्रगति मैदान क्षेत्र में हवा की रफ्तार सबसे तेज 61 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

बूंदाबांदी दिलाएगी राहत

दिल्ली के लोग पिछले चार-पांच दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ेंगी। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 से 43 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

नोएडा : लू ने दिनभर बेहाल किया

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नोएडा और ग्रेनो में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौमस में यह दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। ग्रेनो का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में रहा। ग्रेनो का एयर क्वालिटी इंडेक्स 215 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का 173 एक्यूआई रहा। हालांकि, मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान तापमान करीब 40 डिग्री रहेगा।

नोएडा में नर्सरी से आठवीं क्लास तक स्कूलों का समय बदला

जनपद में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का समय बदल दिया। स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। पहले सभी स्कूल 7:30 से दो बजे तक संचालित होते थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार की ओर से स्कूलों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं। रविवार देर रात जारी आदेश में कक्षा नौ से 12 तक की स्थिति साफ नहीं थी। अब संशोधित आदेश जारी कर केवल कक्षा आठ तक के स्कूलों को सुबह 7:30 से 12:30 तक संचालित करने का आदेश दिया गया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर