Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ncr weather update cold wave minimum temperature record noida imd
दिल्ली-NCR में ठंड प्रचंड, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, टूटा 3 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली-NCR में ठंड प्रचंड, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, टूटा 3 साल का रिकॉर्ड

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जहां दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और नोएडा में 2 डिग्री तक गिर गया है; मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

Jan 14, 2026 05:27 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम और बढ़ गया है। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते तीन वर्ष में जनवरी की सबसे सर्द सुबह रही। वहीं, नोएडा में पारा दो डिग्री पर पहुंच गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। यह शीतलहर की स्थिति में आता है। वहीं, पालम में तापमान चार डिग्री, लोधी रोड में तीन डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार,जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीतलहर घोषित की जाती है।

ये भी पढ़ें:भीषण ठंड से किडनी, फेफड़ों और हार्ट पर पड़ सकता है असर, क्या बोले AIIMS डॉक्टर

आज भी शीतलहर संभव

मौसम विभाग ने बुधवार को भी एनसीआर में शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी भारत में 15 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इसके चलते दिल्ली में हल्के बादलों की आवाजाही होगी। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक; दिल्ली में बदलेगा मौसम, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट

राजधानी में हवा की रफ्तार घटने से फिर प्रदूषण बढ़ा

राजधानी में कोहरा, हवा की गति में कमी के कारण प्रदूषण के स्तर में फिर बढ़ोतरी हुई है। सीपीसीबी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 अंक पर दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। चिंता की बात यह रही कि राजधानी में शाम 6 बजे पांच स्थानों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी इसी के आसपास रहेगी। सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 297 के अंक पर रहा था। मंगलवार को इसमें 63 अंक की बढ़ोतरी हुई और यह 360 पर पहुंचे गया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में पानी के लिए तरसेंगे लोग, बुधवार-गुरुवार को आएगी समस्या

मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। मंगलवार शाम सात बजे हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 336 और पीएम पीएम 2.5 का औसत स्तर 201.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।