Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi NCR Weather Heavy Rain Thunderstorm Hailstorm Dense Fog Orange Yellow alert Forecast Till 3rd Januray 2025
बारिश के बाद दिल्ली-NCR वालों के लिए एक और मुसीबात, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

बारिश के बाद दिल्ली-NCR वालों के लिए एक और मुसीबात, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

संक्षेप: Delhi-NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में बारिश के चलते ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। साल के आखिरी दिन यानी 30 और 31 दिसंबर को ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं।

Sat, 28 Dec 2024 03:38 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश के बाद कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। कल पूरे दिन दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बहुत तेज बारिश होती रही। यह सिलसिला कल रात तक जारी रहा जिसके चलते कई जगह पानी भर गया तो सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई। आज भी दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली एनसीआर में आज यानी शनिवार को भी पूरे दिन बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कोहरा भी परेशान कर सकता है। इससे पहले गुरुग्रामृ-फरीदाबाद में भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। जबकि गाजियाबाद में आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई थी। अब मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव कर दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जबकि गुरुग्राम के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बता दें, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है। हालांकि 29 दिसंबर यानी रविवार से बारिश में कुछ रात मिल सकती है लेकिन घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। रविवार को मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसके लिए दिल्ली और गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट और फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

30-31 दिसंबर को और गिरेगा तापमान

साल के आखिरी दो दिन यानी 30 और 31 दिसंबर ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा और कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और गौतमबुद्ध नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर यानी एक, दो और तीन जनवरी को कोहरा छाया रह सकता है लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री के आसपास और अधिकतम तापमन 20-23 डिग्री रह सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।