दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, आंधी के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश; रेड अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई इलाकों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

Delhi rain at India Gate
दिल्ली में इंडिया गेट पर बारिश का आनंद लेते लोग।

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली नोएडा समेत कई इलाकों में तेज आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह से उमस भरी गर्मी झेलने के बाद दोपहर को आए इस बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने कहा है कि अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने की संभावना है। उसके बाद के 3 घंटों में दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

कहां कितना तापमान?

इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रवार मौसम के आकड़ों के अनुसार, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के साथ रिज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम है जबकि आयानगर में यह 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार शाम और रात को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की बारिश हो सकती है। शाम से लेकर रात तक हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर हो सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम, आंधी के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश; रेड अलर्ट