दिल्ली-NCR में दोपहर बाद तेज बारिश, 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी; ऑरेंज अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि गरज चमक के साथ 70 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

दिल्ली-NCR में दोपहर बाद तेज बारिश, 70 की स्पीड से तेज हवाएं भी; ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain Today: पूरे दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ घंटे गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह भी हल्की बारिश हुई थी। इससे तापमान में थोड़ी कमी आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि आज दोपहर बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उससे सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेघ गर्जन और 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से तेज हवा के साथ मध्यम से गंभीर आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है। यह बारिश मध्य पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्रों पर बने एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण संभव है।

हरियाणा और यूपी के इन इलाकों में भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता है। हरियाणा के कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, हिसार, गोहाना, हांसी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, होडल समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

इसी तरह उत्तर प्रदेश के शामली, खतौली, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, अलीगढ़, खैर, मथुरा, बरसाना, राया और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई

सोमवार को दिल्ली के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हुई हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसने लोगों को भीषण गर्मी से खासी राहत दी। इस दौरान हवा की रफ्तार 93 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दिल्ली के पालम इलाके में शाम 5:30 बजे तक 9.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो राजधानी में सबसे ज्यादा रही।

दिल्ली में दो दिन तापमान लुढ़केगा

मौसम विभाग के मुताबिक, यह मौसमी गतिविधि अगले दो दिन तक जारी रहने की उम्मीद है। पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पलूशन भी 148 एक्यूआई पर पहुंचा

दिल्ली में बारिश और बदलते मौसम के बीच एक और गुड न्यूज है। पलूशन भी कम दर्ज हुआ है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 को 'संतोषजनक', 101 और 200 को 'मध्यम', 201 और 300 को 'खराब', 301 और 400 को 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।