Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ncr pollution update today aqi data noida ghaziabad smog
AQI@400 पार: दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर; देखिए कहां कैसा हाल

AQI@400 पार: दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में छाई धुंध की चादर; देखिए कहां कैसा हाल

संक्षेप:

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में दमघोंटू हवा जारी है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच चुका है। कुछ इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है। 

Oct 30, 2025 09:10 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के लोगों को प्रदूषित हवा से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली की 13 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा। इसमें वजीरपुर से लेकर रोहिणी, बवाना और सीरीफोर्ट जैसे तमाम इलाके शामिल हैं। आज भी सुबह से कई इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है। वहीं एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले छह दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर बेहद खराब श्रेणी में ही रहने के आसार हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहां कितना AQI (सुबह 8 बजे)?

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)357खराब
पंजाबी बाग368बहुत खराब
वजीरपुर396बहुत खराब
आनंद विहार408बहुत खराब
आईटीओ370बहुत खराब
बवाना387बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट332खराब
नोएडा372खराब
ग्रेटर नोएडा344खराब
गाजियाबाद359खराब
गुरुग्राम210खराब

दिल्ली में इस बार गर्मी और मानसून के सीजन में हवा की गुणवत्ता पहले के मुकाबले साफ रही, लेकिन ठंड की दस्तक देते ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। खासतौर 14 अक्तूबर के बाद से एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब लोगों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिला हो। इस दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर या तो खराब या बेहद खराब श्रेणी में रहा है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 279 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह सूचकांक 292 अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के अंदर सूचकांक में 15 अंकों का सुधार हुआ है, लेकिन अब भी यह खराब श्रेणी में ही है।

हवा में दोगुना से ज्यादा प्रदूषण : मानकों के मुताबिक, हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। सीपीसीबी के मुताबिक बुधवार की शाम चार बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का स्तर 205 और पीएम 2.5 का स्तर 118 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर में हवा अभी सामान्य से दोगुने प्रदूषित है।

अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं

दिल्ली में इस समय ज्यादातर समय हवा की रफ्तार दस किलोमीटर से नीचे है। बीच-बीच में हवा की गति तेज होने पर प्रदूषक कणों का बिखराव हो रहा है। इसके चलते प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ है। वहीं, वायुमंडल में नमी और स्मॉग की एक परत भी बनी हुई है। इसके चलते दृश्यता का स्तर प्रभावित हो रहा है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले छह दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता का स्तर खराब या बेहद खराब श्रेणी में ही रहेगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।