Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi NCR Next Four Days Weather Cold Wave Rain Thunderstorm Alert Temperature Drops by 6 Degree
NCR में शीतलहर और प्रदूषण का डबल अटैक, बारिश-बिजली गिरने की भविष्यवाणी; पारा 6 डिग्री गिरा

NCR में शीतलहर और प्रदूषण का डबल अटैक, बारिश-बिजली गिरने की भविष्यवाणी; पारा 6 डिग्री गिरा

संक्षेप:

Delhi-NCR Rain Lightening Alert: दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर और प्रदूषण का डबल अटैक। मौसम विभाग ने अगले चार दिन का अलर्ट जारी किया है। भविष्यावाणी की कि बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।

Jan 29, 2026 09:35 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi-NCR Rain Lightening Alert: दिल्ली और एनसीआर में सर्द हवाओं और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। हाल के मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को खास तौर पर तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय घने कोहरे के चलते सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है। अगले दिन, यानी 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री तक रहने का अनुमान है, जबकि कोहरा मध्यम रहेगा।

31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम का कहर

31 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम और ज्यादा करवट ले सकता है। 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या गरज के साथ छींटे और तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 1 फरवरी को मौसम विभाग ने खास अलर्ट जारी किया है। इस दिन सुबह से रात तक गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तापमान इस दिन 18 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

ठंड और मौसम के इस बदले मिजाज के बीच वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय है। नोएडा के सेक्टर-1 में एक्यूआई 299, सेक्टर-125 में 291, सेक्टर-116 में 287 और सेक्टर-62 में 232 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 331, लोनी में 340, वसुंधरा में 323 और संजय नगर में 212 दर्ज किया गया।

दिल्ली में आनंद विहार में एक्यूआई 334, रोहिणी 311, आरके पुरम 316, पंजाबी बाग 302, पटपड़गंज 306, चांदनी चौक 312 और सिरीफोर्ट 315 दर्ज किया गया। हालांकि शादिपुर (138) और आया नगर (178) जैसे कुछ इलाके अपेक्षाकृत सुरक्षित स्थिति में हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।