दिल्ली-NCR में कल का मौसम; खूब बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट, 4 अगस्त तक का हाल
Delhi Barish and Wether Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को जोरदार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से कल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भी बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर के अलग-अलग स्थानों पर शास से रात के दौरान भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कल यानी गुरुवार को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश देखी जा सकती है।
कल जोरदार बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। शाम से रात के दौरान कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश के एक से दो दौर देखे जा सकते हैं। 30 जुलाई यानी गुरुवार को मौसम ज्यादा ही खराब रह सकता है। इस दिन गरज चमक के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम कुछ जगहों पर जोरदार बारिश देखी जा सकती है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 और 31 जुलाई को कितना तापमान?
मौसम विभाग ने 30 जुलाई गुरुवार की रात को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दिन जोरदार बारिश से तापमान में काफी कमी आने की संभावना है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई गई है। IMD ने 31 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हो सकता है।
पहली और दो अगस्त को कैसा मौसम?
मौसम विभाग ने 1 अगस्त को दिल्ली के साथ NCR में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। दो अगस्त को बारिश की तीव्रता में तेजी देखी जाएगी। इस दिन दिल्ली-एनसीआर में सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ सकती हैं। इस दिन रात को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
4 अगस्त तक जारी रहेगा रिमझिम का दौर
मौसम विभाग ने पहली से 4 अगस्त के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। पहली से 4 अगस्त के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान के 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली के साथ ही एनसीआर की हवा के साफ रहने की संभावना है। दिल्ली का एक्यूआई सुबह नौ बजे 71 अंक रिकॉर्ड किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।


